ब्रेकिंग
किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ... कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत

सतना नगर पालिका निगम में सब इंजीनियर राजेश गुप्ता को लोकायुक्त पुलिस द्वारा रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

भोपाल। मध्य प्रदेश के सतना नगर पालिका निगम में सब इंजीनियर राजेश गुप्ता को लोकायुक्त पुलिस द्वारा रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी पत्नी राखी गुप्ता जिला पंचायत सतना की एमडीएम सेल में पदस्थ हैं। गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही वह अपना ऑफिस छोड़कर सर्किट हाउस पहुंच गई।
लोकायुक्त एसपी गोपाल धाकड़ ने बताया कि 6 जून की दोपहर इमाम खान पिता स्वर्गीय शेर खान निवासी वार्ड क्रमांक 28 जवाहर नगर थाना सिटी कोतवाली तहसील रघुराज नगर जिला सतना के शिकायत के आधार पर राजेश गुप्ता, उप यंत्री, जोनल अधिकारी जोन क्रमांक -2 नगर पालिका निगम सतना को 11,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए नगर निगम सतना कार्यालय में पकड़ा गया है। उप यंत्री राजेश गुप्ता के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.