ब्रेकिंग
कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन...

अंतर्राज्यीय एवं अंतर जिला नाकों पर 24 घंटे रखें निगरानी

भोपाल। मध्यप्रदेश, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने लोकसभा निर्वाचन-2024 की तैयारियों के संबंध में गुरुवार को इंदौर में इंदौर एवं उज्जैन संभाग के जिलों की समीक्षा की। श्री राजन ने कहा कि अंतर्राज्यीय एवं अंतर जिला नाकों पर 24 घंटे विशेष निगरानी रखें। अवैध धन, मदिरा, मादक पदार्थ और अवैध हथियारों सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त करें। साथ ही इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में लिप्त असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये। उन्होंने बाण्ड ओवर की कार्रवाई में तेजी लाने और जिलाबदर आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश भी दिये। साथ ही उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाये कि एसएसटी, एफएसटी एवं वीएसटी पूरी तरह मुस्तैद रहे। श्री राजन ने बल्नरेबल क्षेत्र के मतदान केन्द्रो में सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम करने के निर्देश दिए। जिन भवनों में पाँच या उससे अधिक मतदान केन्द्र हैं, वहाँ अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात करने के निर्देश भी दिये। जिन मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की संख्या अधिक है वहाँ अतिरिक्त मतदान कर्मियों की तैनाती करें, जिससे मतदान सुचारू रूप से चलता रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.