ब्रेकिंग
एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ... कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे

इंदौर भाजपा कार्यालय पर कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी रहे अक्षय बम का स्वागत किया, कांग्रेस को सबसे तगड़ा झटका

भोपाल। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने एक्स पर जानकारी देते हूए बताया की इंदौर भाजपा कार्यालय पर कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी रहे अक्षय बम का स्वागत किया गया। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय,, विधायक रमेश मेंदोला, मेयर पुष्यमित्र भार्गव,, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे सहित वरिष्ठ नेताओं के साथ भाजपा परिवार में स्वागत किया।

 

———————————————–

जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद कांग्रेस को सबसे तगड़ा झटका

दल बदल के झटकों पर झटके झेल रही कांग्रेस को मध्यप्रदेश में उस वक्त सबसे जोरदार झटका लगा जब देश के नम्बर वन कहे जाने वाले शहर इन्दौर से उसके अधिकृत लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने लोकसभा चुनाव हेतु कांग्रेस पार्टी की ओर से दाखिल अपना नामांकन वापस ले लिया। जीतू पटवारी को मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने के बाद प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को यह सबसे तगड़ा झटका लगा है। अभी तक तो कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता टिकट या पद नहीं मिलने के चलते अथवा पार्टी की नीति से नाराज़ हो कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो रहे थे परन्तु अब टिकट मिलने और नामांकन दाखिल किए जाने के बाद इन्दौर जैसी प्रतिष्ठापूर्ण सीट से कांग्रेस प्रत्याशी का नाम वापस लेना आम अवाम के साथ खुद कांग्रेस को भी हैरान करने वाला है।

अक्षय कांति बम ने सोमवार को सुबह भाजपा विधायक रमेश मेंदोला के साथ कलेक्टर कार्यालय जाकर नामांकन वापस ले लिया। कलेक्टर कार्यालय में नामांकन वापस लेने के बाद अक्षय कांति बम सीधे भाजपा कार्यालय पहुंचे। जहां मौजूद केबीनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अब उनके भाजपा ज्वाइन की औपचारिकता। वहीं दूसरी तरफ इस मामले में मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट करते हुए कहा, इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम का प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा में स्वागत है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.