ब्रेकिंग
किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ... कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत

लोकसभा चुनाव 2024- दूसरे चरण में मध्यप्रदेश के छह संसदीय क्षेत्रों में आज शुक्रवार, 26 अप्रैल को उत्साह के साथ शांतिपुर्ण मतदान चल रहा, 11 बजे तक 30 प्रतिशत से अधिक मतदान

भोपालः 26 अप्रैल, 2024, लोकसभा निर्वाचन-2024 के दूसरे चरण में मध्यप्रदेश के छह लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में आज शुक्रवार, 26 अप्रैल को मतदान चल रहा है। लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्र.-6 टीकमगढ़ (अजा), क्र.-7 दमोह, क्र.-8 खजुराहो, क्र.-9 सतना, क्र,-10 रीवा एवं क्र.-17 होशंगाबाद में सुबह 7 बजे से शांतिपुर्ण मतदान चल रहा है। जो शाम 6 बजे तक मतदान होगा।

टीकमगढ़ लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। सुबह 11 बजे तक टीकमगढ़ में 26.96 प्रतिशत वोटिंग हुई है। मतदान को लेकर सुबह से लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस बार लोकसभा क्षेत्र से 7 प्रत्याशी मैदान में है। मुख्य मुकाबला भाजपा के डॉक्टर वीरेंद्र कुमार और कांग्रेस के पंकज अहिरवार के बीच है।

दमोह लोकसभा सीट के लिए गुरुवार 26 अप्रैल को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। मतदान के लिए सुबह से ही लोग लाइन में लग गए और लगातार लोग वोट करने पहुंच रहे हैं। ऐसे में मतदान केंद्र पर लेट मतदान शुरू होने पर पूर्व मंत्री जयंत मलैया भड़क गए।वहीं बीजेपी प्रत्याशी ने राहुल सिंह ने पत्नी के साथ मतदान किया।

खजुराहो लोकसभा सीट के लिए गुरुवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। लोकसभा क्षेत्र में सुबह 9 बजे तक कुल 13.75 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस लोकसभा क्षेत्र से 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। खजुराहो लोकसभा सीट पर भाजपा के वीडी शर्मा, इंडिया गठबंधन के समर्थन पर चुनाव लड़ रहे आरबी प्रजापति और बीएसपी के कमलेश पटेल के बीच मुख्य मुकाबला है। इस लोकसभा क्षेत्र में 8 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।

सतना संसदीय सीट पर शुक्रवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। सतना और मैहर जिले के 1950 मतदान केंद्रों में 17 लाख 7 हजार मतदाता वोट डालेंगे। सतना लोकसभा सीट पर सुबह 11 बजे तक कुल 30.32 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है।

मतदान की रफतार अगर एसे ही चलती रही तो इस बार मतदान प्रतिशत अच्छा रहने की संभावना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.