ब्रेकिंग
Accident-अज्ञात स्कॉर्पियो की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंचे रू.1500-1500 कि राशि भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने दिया विजन 2047 का मंत्र, खेल और शिक्षा को साथ लेकर आगे बढ़ेगा भारत, मु... मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का विरोध, प्रेस वार्ता मे लोकतांत्रिक संस्थाओं की... दो साल से फरार ब्राउन शुगर तस्कर इमरान साकरिया गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई सट्टा खाईवाली पर पुलिस की कार्रवाई, मुल्तानपुरा से एक आरोपी गिरफ्तार महिलाओं और गौवंश की सुरक्षा से समझौता नहीं, अपराधियों की संपत्ति होगी कुर्क- सीएम मोहन यादव महिलाओं और गौवंश की सुरक्षा से समझौता नहीं, अपराधियों की संपत्ति होगी कुर्करू सीएम मोहन यादव राज्यसभा नामांकन विवादः सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, कांग्रेस का चुनाव आयोग और भाजपा पर हमला, दिल्ली ... भाजपा के तीनों राज्यसभा सांसदों ने मिला निर्वाचन प्रमाण-पत्र, विधानसभा परिसर के बाहर भाजपा का जश्न क...

भोपाल की लोकायुक्त की टीम ने विदिशा के सिरोंज में कार्रवाई की. जहां पटवारी विकास जैन को 10 हजार की रिश्वत लेते टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया

भोपाल। मध्यप्रदेश, भोपाल लोकायुक्त की टीम ने विदिशा के सिरोंज जिले में बड़ी कार्रवाई की. लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई करते हुए सिरोंज में पदस्थ पटवारी विकास जैन को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है. पटवारी ने शिकायतकर्ता से जमीनी मामले को सुलझाने के एवज में पैसों की मांग की थी. जिसकी शिकायत पीड़ित राम प्रसाद कुशवाहा ने भोपाल लोकायुक्त में की. फरियादी की शिकायत पर लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई की।

लोकायुक्त पुलिस की ओर से बताया गया है कि, ग्राम परदा निवासी रामप्रसाद कुशवाहा ने कुछ दिनों पहले ही भोपाल लोकायुक्त में शिकायत की थी। फरियादी राम प्रसाद ने बताया कि पटवारी विकास जैन द्वारा उनके जमीनी मामले को सुलझाने के लिए रिश्वत की मांग की जा रही है। उसी के तहत गुरुवार को जब राम प्रसाद कुशवाहा दस हजार रुपए की रिश्वत लेकर पटवारी विकास जैन के घर पहुंचे, तो भोपाल लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों पटवारी को पकड़ लिया।लोकायुक्त भोपाल की इंस्पेक्टर रजनी तिवारी ने बताया कि ’पर्दा गांव के मथरा प्रसाद के पास खेती की जमीन है। उसके रकवे में कुछ गड़बड़ी है, मथरा के पैरों में चोट लगी हुई है, वह बहुत ज्यादा चल फिर नहीं पाता है। पिछले 1 साल से वह पटवारी विकास जैन के चक्कर लगा रहा है कि मेरे रकवे में सुधार करवा दीजिए, बार-बार परेशान हो रहा था। जिसके बाद उसने अपने समधी से रकवा में संशोधन करवाने की बात कही। जिसके बाद परिजन राम प्रसाद पटवारी विकास जैन के पास पहुंचा।  पटवारी ने अपने शासकीय कार्यों के लिए दिल्ली दरवाजा मोहल्ले में एक प्राइवेट कक्ष ले रखा है. इसी कक्ष में रामप्रसाद से पटवारी ने 10000 रुपए लिए. पटवारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है.।

Leave A Reply

Your email address will not be published.