ब्रेकिंग
Accident-अज्ञात स्कॉर्पियो की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंचे रू.1500-1500 कि राशि भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने दिया विजन 2047 का मंत्र, खेल और शिक्षा को साथ लेकर आगे बढ़ेगा भारत, मु... मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का विरोध, प्रेस वार्ता मे लोकतांत्रिक संस्थाओं की... दो साल से फरार ब्राउन शुगर तस्कर इमरान साकरिया गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई सट्टा खाईवाली पर पुलिस की कार्रवाई, मुल्तानपुरा से एक आरोपी गिरफ्तार महिलाओं और गौवंश की सुरक्षा से समझौता नहीं, अपराधियों की संपत्ति होगी कुर्क- सीएम मोहन यादव महिलाओं और गौवंश की सुरक्षा से समझौता नहीं, अपराधियों की संपत्ति होगी कुर्करू सीएम मोहन यादव राज्यसभा नामांकन विवादः सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, कांग्रेस का चुनाव आयोग और भाजपा पर हमला, दिल्ली ... भाजपा के तीनों राज्यसभा सांसदों ने मिला निर्वाचन प्रमाण-पत्र, विधानसभा परिसर के बाहर भाजपा का जश्न क...

मध्यप्रदेश की गुना लोकसभा सीट से यादव समाज से पूछेंगे कि उन्हे कौन सा यादव चाहिए, यादवेन्द्र यादव या डॉ मोहन यादव

भोपाल। मध्यप्रदेश की गुना लोकसभा सीट से भाजपा के ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने कांग्रेस ने यादवेन्द्र सिंह यादव को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इसी के साथ सीएम डॉ मोहन यादव के कार्यक्रम की घोषणा हो गई। वो यादव समाज से पूछेंगे कि उन्हे कौन सा यादव चाहिए, यादवेन्द्र यादव या डॉ मोहन यादव।
भारतीय जनता पार्टी कितनी तेजी से काम करती है। बुधवार को कांग्रेस ने प्रत्याशी को घोषित किया और गुरुवार को मुख्यमंत्री प्रचार करने आ गए। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और गुना शिवपुरी संसदीय सीट के भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार को अशोकनगर से लेकर ईसागढ़ तक जनसंपर्क कर रहे हैं। ईसागढ़ की कृषि उपज मंडी में यादव समाज का सम्मेलन बुलाया गया है। यह यादव समाज का गढ़ है और यहां से आसपास के 500 गांव के यादव जुड़े हुए हैं। गुना सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राव यादवेंद्र सिंह हाल ही में विधानसभा चुनाव हार चुके हैं। राव यादवेंद्र सिंह को कांग्रेस ने 2023 के विधानसभा चुनाव में अशोकनगर की मुंगावली विधानसभा सीट से टिकट दिया था। इस चुनाव में उनकी हार हुई थी। जहां तक सिंधिया का सवाल है तो यादवेंद्र के पिता स्वर्गीय देशराज यादव, स्वर्गीय माधवराव सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़े थे। 2 लाख वोटों से हार गए थे। फिर ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ लड़े तो 4 लाख वोटों से हार गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.