मंदसौर। मध्यप्रदेष, मंदसौर, संजीत रोड के निकट भूखी फंटे पर डीजे वाहन और कार के बीच हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि आदिवासी संगठन जयस के नेता संजय खराड़ी और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए, जिनका उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है।
घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे की है। जयस के नेता संजय खराड़ी उनके गांव जा रहे थे। थाना वायडी नगर के अनुसार संजीत रोड़ फंटे के पास डिजे वाहन बौर कार का एक्सीडेट इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।
इस हादसे में आदिवासी जयस संगठन के नेता संजय खरानी निवासी मन्दसौर, नागदा जिला उज्जैन निवासी दीपक पिता प्रमोद भील (34) व इनका भाई शुर्वाशु पिठा प्रमोद भील गम्भीर घायल हो गए। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची वायडी नगर पुलिस ने कार से किसी तरह घायलों को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने प्रमोद को मृत घोषित कर दिया वहीं जयस नेता संजय सहित दोनों घायलों का उपचार किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि कार सवार तीनो व्यक्ति राजस्थान से सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस मंदसौर के अपने गांव लौट रहे थे इसी दौरान गांव के फंटे पर यह हादसा हो गया। मामले में वायडी थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।