ब्रेकिंग
अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए... पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि... बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न... युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम... बीजेपी के पूर्व मंत्री श्री रावत विजयपुर से विधायक बने, एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला श्योपुर जिले के व... प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों के निर्माण एवं प्रगति की समीक्षा, राजगढ़ जिला पंचायत की... बच्चों की सुरक्षा और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर जारी बहस के बीच केंद्र सरकार ने अपना रुख स्प... भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 की चैंपियन बन चुकी है।

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले भाजपा को एक बड़ा झटका,अजय प्रताप सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दिया

Imageभोपाल| मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले भाजपा को एक बड़ा झटका लगा है| दरअसल भाजपा के वरिष्ठ नेता और आरएसएस के करीबी माने जाने वाले अजय प्रताप सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है| दरअसल भाजपा ने लोकसभा सीट सीधी से डॉ राजेश मिश्रा को अपना प्रत्याशी घोषित किया तो राज्यसभा सदस्य रहे अजय प्रताप सिंह ने पार्टी से ही इस्तीफा दे दिया है| टिकट नहीं मिलने से नाराज अजय प्रताप अब निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने का मन बना चुके हैं| गौरतलब है कि भाजपा नेता अजय प्रताप सिंह सीधी लोकसभा सीट से दावेदारी कर चुके थे, ऐसे में भाजपा ने उन्हें टिकट न देते हुए सीधी लोकसभा सीट से डॉ राजेश मिश्रा को चुनाव मैदान में उतारने का ऐलान कर दिया है| गौरतलब है कि अजय सिंह 2018 में मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य चुने गए थे| टिकट नहीं मिलने से नाराज चल रहे राज्यसभा सदस्य अजय प्रताप सिंह ने जहां पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया वहीं उन्होंने अपना इस्तीफा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को प्रेषित कर दिया है| निर्दलीय उतरेंगे लोकसभा चुनाव मैदान में? भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय प्रताप अब सीधी लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना चुके हैं| दरअसल इस्तीफा देने के फौरन बाद ही अजय प्रताप ने कहा, कि मेरे लिए राजनीति सेवा करने का माध्यम है, धन अर्जन करने का माध्यम नहीं है, यह अलग बात है कि अब परिस्थितियां ऐसी बन गई है कि मेरा भाजपा में रुकना ठीक नहीं है, इसलिए पार्टी से मैं अब इस्तीफा दे रहा हूं| इसके साथ ही अजय प्रताप ने कहा कि मैं जातिगत राजनीति में विश्वास नहीं करता हूं, लेकिन लोकतंत्र में सभी जातियों की भागीदारी हो इस पर मैं विश्वास करता हूं|

Leave A Reply

Your email address will not be published.