ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

मंदसौर नीमच जावरा लोकसभा क्षेत्रों में विजय श्री प्राप्त करने भाजपा प्रचार रथ को ध्वज दिखाकर रवाना किया

मंदसौर।मध्यप्रदेश, भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 में विजय श्री प्राप्त करने एवं 2047 में सशक्त भारत निर्माण हेतु जनता जनार्दन से सुझाव आमंत्रित करने के लिए प्रचार रथ प्रत्येक लोकसभा में भेजे गए हैं। इसी तारतम्य में मंदसौर लोकसभा क्षेत्र में दो प्रचार रथ प्राप्त हुए हैं जिनका विधिवत शुभारंभ आज सांसद एवं लोकसभा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता तथा भाजपा जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भाजपा का ध्वज दिखाकर रवाना किया। इस एलईडी रथ से भाजपा का प्रचार-प्रसार होगा तथा नुक्कड़ सभा के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जावेगी तथा जनता से प्राप्त सुझावों को भाजपा संकल्प पत्र में शामिल करेगी। इस अवसर पर सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास की अवधारणा पर काम करती है। एलईडी रथों के माध्यम से सभी लोकसभा क्षेत्रों में जनता के साथ जुड़कर सुझाव लिए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में तीसरी बार फिर सरकार बनने जा रही है। चारों और एक ही नारा सुनाई दे रहा है अबकी बार 400 पार। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने कहा कि मंदसौर नीमच जावरा लोकसभा क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार के लिए दो-दो एलईडी रथ प्राप्त हुए है एक मंदसौर जिले में तथा दूसरा नीमच जिले के साथ जावरा क्षेत्र को कवर करेगा। सुझाव पेटियों के साथ-साथ हम जागृति रथ भी निकालेंगे। निश्चित विजय हमारे सामने है, हमें बूथ स्तर तक मोदी सरकार की गारंटी को पहुंचना होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.