सांसद सुधीर गुप्ता ने शिवरात्रि के पावन पर्व पर क्षेत्र के शिवालयों पर पूजन दर्शन कर सुख.समृद्धि की कामना की
मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर नीमच जावरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुधीर गुप्ता ने शिवरात्रि के पावन पर्व पर संसदीय क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में जाकर क्षेत्र की सुख.समृद्धि की कामना की। सांसद गुप्ता ने सर्वप्रथम अम्लेश्वर महादेव मंदिरए विश्वपति शिवालय मंदिर के पश्चात पशुपतिनाथ महादेव प्रांगण पहुंचेए जहां शिवरात्रि पर प्रशासन द्वारा जारी किए गए नियमों के तहत दर्शन भगवान अष्टमुखी श्री पशुपतिनाथ जी के दर्शन व पूजन अर्चन कर क्षेत्र की सुख.समृद्धि की कामना की। वहां पूज्य गुरूजीयों का आर्शीवाद लिया। साथ ही प्रांगण में प्रसादी वितरण की। उसके पश्चात सांसद गुप्ता बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ अन्य शिवालयों के दर्शन हेतु गए। जहां सर्वप्रथम डीगांव में जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा के निवास पर स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके पश्चात सीतामउ कोटेश्वर महादेवए खेजड़िया बालाजी मंदिरए ग्राम बसई में श्री भड़केश्वर महादेव मंदिरए सुवासरा नर्मदेश्वर महादेव मंदिर दर्शनए अतिप्राचीन श्री धर्मराजेश्वर मंदिर में दर्शन कर आशिर्वाद लिया और संसदीय क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात मेलखेड़ा बालाजी मंदिर ए गरोठ में श्री गुप्तेश्वर मंदिर महादेव मंदिर में दर्शन किए। इसी के साथ ही बड़ा महादेव भानपुराए रामपुरा ए कुकडेश्वरए मनासा एवं नीमच के किलेश्वर महादेव मंदिर पर पूजा पाठ कर आर्शीवाद लिया। पूजा पाठ का यह क्रम देर रात चलता रहा।
क्षेत्र मे जगह.जगह हुआ स्वागत
इस दौरान पुनः सांसद सुधीर गुप्ता को लोकसभा प्रत्याशी बनाएं जाने पर जगह.जगह कार्यकर्ताओं व गणमान्य नागरिकों ने स्वागत किया। सीतामऊ नगर में श्री राजेंद्र राठौर के संस्थान आदर्श होटल बसईए सुवासरा चौपाटीए शामगढ़ए मेलखेड़ाए गरोठए ग्राम बर्डीया अमरा एवं दुधाखेड़ी माताजी चौराहे पर भैसोदा मंडल के कार्यकताओं एवं ग्राम बाबुल्दा में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। सांसद गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को आभार प्रकट किया और एक बार फिर मोदी सरकार बनाने का दृढ़ संकल्प दिलायां।
ये पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजुद रहे
इस अवसर पर पूर्व मंत्री व सुवासरा विधायक हरदीप सिंह डंग, गरोठ विधायक चन्दरसिंह सिसोदिया, लोकसभा प्रभारी और पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़, जनपद अध्यक्ष बसंत शर्माए जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार, पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार, पूर्व जिला महामंत्री अजय सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष राजू चावला, पिछड़ा मोर्चा के धीरज पाटीदारए नगर पालिका अध्यक्ष स्वाती चौपड़ा, नरेंद्र पाटीदार, रामेश्वर मकवाना, पुष्पेन्द्र भावसार, बंशी राठौर, अमन प्रक्रिया विनोद डगवार पूर्व नपा उपाध्यक्ष सुनील जैन महाबलीए कमलेश पाटीदारए कविता पाटीदार, ज्योति जाजपुरिया राजेश सेठिया सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।