ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला

मामा को कुर्म के आरोप मे जिगना थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

भोपाल। मध्यप्रदेश, दतिया जिले के जिगना थाना पुलिस ने दो दिन पहले दस्ठौन कार्यक्रम में अपने माता पिता के साथ आई नौ साल की भांजी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को रविवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।

शिवपुरी जिले के करैरा से एक युवक अपनी पत्नी व नौ साल की बच्ची के साथ जिगना थाना क्षेत्र के ग्राम धुबिया में अपने साले के बच्चे के दस्ठौन कार्यक्रम में आया था। यहां बच्ची के पिता के भाई का साला (बच्ची का मामा) बड़ेरा गांव से आया था। रात 11 बजे मामा बच्ची को खाली बाखर में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। चिल्लाने पर बच्ची का सिर दीवार से मार दिया था। लेकिन अगले दिन बच्ची को दर्द होने लगा और गुमसुम हुई तब मां के पूछने पर मामा के द्वारा की गई हरकत के बारे में बताया।

जिगना पुलिस ने बच्ची की मां की रिपोर्ट पर आरोपी युवक पर प्रकरण दर्ज किया और शनिवार देर रात बड़ेरा गांव से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिगना थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि आरोपी को चौबीस घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.