ब्रेकिंग
मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ... कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड...

जल जीवन मिशन के तहत विद्यालयो में हुये निर्माण कार्य गुणवत्ताहिन, अनेक पंचायतो मे कार्य आज दिन तक निर्माण कार्य पूर्ण नही – कांग्रेस विधायक श्री जैन

’ग्रामीण क्षेत्रों में खोदी गई सड़कों को सही करवाना विभाग का दायित्व’
भोपाल।। विधानसभा सत्र के दौरान बुधवार  कों विधानसभा पटल पर रखी, विधानसभा क्षेत्र मंदसौर अंतर्गत जल जीवन मिशन के तहत कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की जानकारी के संबंध में क्षेत्र के जनप्रिय विधायक विपिन जैन ने निर्मित कार्यों की गुणवत्ता पर सवालिया निशान लगाते हुये स्वीकृत कार्यो को समय सीमा में पूर्ण करने की मांग की। विधायक श्री जैन द्वारा तारांकिक प्रश्न के जवाब में विभागीय मंत्री श्रीमती संपतिया उइके द्वारा बताया गया की के गांधी सागर 2 नीमच समूह जलप्रदाय योजना अंतर्गत मंदसौर विधानसभा क्षेत्र के 143 गांव लाभान्वित होंगे और इनमें जलप्रदाय कार्यों की पूर्णता तिथि 27 दिसंबर 2024 बताई गई है वहीं जल जीवन मिशन अंतर्गत मंदसौर विधानसभा क्षेत्र के 234 विद्यालयों में पेयजल स्टैंड एवं टंकी निर्माण विभाग द्वारा करवाया गया है।
विधायक विपिन जैन ने विभागीय मंत्री द्वारा प्रस्तुत जवाब के प्रति उत्तर में उनके विधानसभा क्षेत्र मंदसौर में जल जीवन मिशन के तहत हुये निर्माण कार्यो के संबंध में प्राप्त शिकायतो को विधानसभा पटल पर रखते हुये कहा कि छात्र-छात्राओं को पेयजल उपलब्धता करने के लिए जो निर्माण कार्य किए गए हैं उनमें से अधिकांशत विद्यालयों में गुणवत्ताहीन कार्य किया गया है और पेयजल उपलब्ध नहीं हो रहा है। विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 174 आंगनबाड़ी केन्द्रो पर भी पेयजल उपलब्धता के लिए कार्य किया गया है वह भी संतोषजनक नहीं है। उन्होनें ग्राम पंचायतो द्वारा की गयी शिकायतो का हवाला देते हुये कहा कि करोडो रुपए की लागत से होने वाले पेयजल निर्माण कार्यों मैं काफी शिकायत ग्राम स्तर से प्राप्त हो रही है इस पर मामले में आवश्यक जांच की जाना चाहिये।
’अनेक पंचायतो मे कार्य आज दिन तक पूर्ण नही’
विधायक श्री जैन द्वारा उनके विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत दमदम, सगवाली, अमलावदा रिछा लालमुहा मैं कार्य पूर्ण अनुबंध अनुसार समय सीमा मे नही नही होने का मामला भी उठाते हुये कहा कि यह कार्य मार्च 2023 में किया जाना था परंतु समय सीमा बीत जाने के बावजूद भी कार्य नहीं किया गया है विभाग द्वारा बताया गया है कि उक्त कार्य हेतु अनुबंधीत ठेकेदार की मृत्यु होने के कारण कार्य पूर्ण होने की समय सीमा नहीं बताई जा सकती लेकिन शेष बचे कार्य को तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था कर पुरा किया जाये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.