ब्रेकिंग
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में हुई असामयिक वर्षा/ओलावृष्टि को लेकर सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल सर्वेक्षण हेतु निर्देश दिए

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में हुई असामयिक वर्षा/ओलावृष्टि को लेकर सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल सर्वेक्षण हेतु निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पीड़ित किसान भाई-बहन चिंता न करें। संकट की इस घड़ी में सरकार कृषकों के साथ खड़ी है। ईमानदारी और उदारतापूर्वक सर्वे कर प्रभावित किसानों को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

प्रारंभिक आंकलन के अनुसार बालाघाट, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, डिंडौरी, मंडला, सतना, सिंगरौली, पन्ना, अनूपपुर और छतरपुर जिले की 34 तहसीलों के 343 ग्राम प्रभावित हुए हैं और लगभग 3701 किसानों की फसल प्रभावित हुई है। अन्य जिलों में सर्वे का कार्य जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.