ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ... कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर

कांग्रेस विधायक विपीन जैन को मन्दसौर के गौरव दिवस के कार्यक्रम में नहीं बुलाने पर शासन ने कलेक्टर से मांगा प्रतिवेदन

भोपाल। मंदसौर गौरव दिवस के आयोजन में नवनिर्वाचित विधायक विपिन जैन को आमंत्रित नहीं किए जाने पर मंदसौर शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन भोपाल को एक पत्र लिखा था तथा कार्रवाई की मांग की थी । मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य सचिव ने इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए जिस पर मंदसौर कलेक्टर दिलीप कुमार से उपसचिव मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल ने एक पत्र जिसका क्रमांक 3895/1761040/2023/1/4 भोपाल दिनांक 26/12/2023 है, कलेक्टर मन्दसौर को भेजकर शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राघवेन्द्र सिंह तोमर की शिकायत पर जांच प्रतिवेदन मांगा है । इस आशय की सूचना देते हुए पत्र की एक प्रति शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राघवेन्द्र सिंह तोमर को 10 फरवरी को दोपहर डाक से प्राप्त हुआ है ।
यह जानकारी देते हुए शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ तोमर ने बताया कि शासकीय आयोजनों में स्थानीय विधायक को बतौर अतिथि बुलाना प्रोटोकाल में आता है लेकिन गौरव दिवस पर राजनीति के चलते विधायक को कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया था जिसकी शिकायत की गई थी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.