ब्रेकिंग
ग्राम धनेरियाकलां -मेढ़ विवाद के कारण लट्ठ से मारपीट कर फरियादी का हाथ तोडने वाले 03 आरोपियो को 02-02... मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन का किया शुभारंभ राष्ट्रीय युवा दिवस पर मंदसौर मे रैली निकाली, नशा मुक्ति एवं टीबी मुक्त भारत अभियान का संदेश दिया पीएम मोदी ने कहा, "स्वामी विवेकानंद भी कहते थे कि भारत की आकांक्षाएं युवाओं के चरित्र और उनकी प्रतिब... अधिकारी वही, जो जनहित के करें कार्य - मुख्यमंत्री डॉ. यादव अन्तर्रराज्यीय शातिर सायबर ठग गिरोह मंदसौर पुलिस की गिरफ्त में, मंदसौर के व्यापारी से की गई थी 38 ला... मध्य प्रदेश में 1.63 लाख लाड़ली बहनें इस योजना से बाहर, भाजपा लाड़ली बहना योजना समाप्त करना चाहती है-प... मध्य प्रदेश महिला बाल विकास विभाग पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 2024 के आवेदन की प्रक्रिया 9 जनवरी 2025 ... "बीते 10 वर्षों में भारत ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है और आज भारत दुनिया की पांचवीं स... हिन्दुस्तान दुनिया का सबसे युवा देश और मध्यप्रदेश सबसे युवा प्रदेश "पीएआरटीएच"एवं "एमपीवायपी" का हुआ...

सिंगरौली जिले के चितरंगी में एसडीएम द्वारा एक महिला से उनके जूते के फीते बंधवाने का मामला सामने आया है, जो अत्यंत निंदनीय है, एसडीएम को तत्काल हटाने के निर्देश दिये हैं- CM

भोपाल। सिंगरौली जिले के चितरंगी में एसडीएम द्वारा एक महिला से उनके जूते के फीते बंधवाने का मामला सामने आया है, जो अत्यंत निंदनीय है। हमारी सरकार में नारी सम्मान सर्वाेपरि है। मुख्यमंत्री डॉ.मोंहन यादव ने एक्स पर ट्विट कर इस घटनाक्रम को लेकर एसडीएम को तत्काल हटाने के निर्देश दिये हैं।

——-

मध्य प्रदेश में एसडीएम और तहसीलदारों की तानाशाही के नित नए मामले सामने आ रहे हैं। एक फोटो वायरल हुआ है जिसमें राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एवं सिंगरौली जिले में चितरंगी के एसडीएम असवनराम चिरावन, एक महिला कर्मचारी के हाथों से जूता पहनते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसकी पुष्टि स्वयं एसडीएम ने कर दी है। उनका कहना है कि महिला कर्मचारियों ने अपनी मर्जी से उन्हें जूते पहनाए थे।
यह मामला दिनांक 22 जनवरी का है। अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री राधा सिंह भी मौजूद थी। इसी कार्यक्रम में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी असवन राम चिरावन ने महिला कर्मचारी के हाथ से जूते पहने। किसी ने यह फोटो कैप्चर कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसडीएम ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि मेरे पैर में कुछ दिन पहले चोट लगी थी, जिससे मेरे घुटने मुड़ नहीं रहे थे। 22 जनवरी को राम प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के लिए मैंने मौके पर अपने जूते खोले थे। कार्यक्रम के बाद जूते पहन लिए थे, पर उसके लेस खुले थे। मुझे बाद में पता चला कि महिला कर्मचारी ने जूते के लेस बांधे हैं।
वायरल हुआ फोटो ,सडी,म के बयान को झूठा साबित करता है। फोटो में साफ दिखाई दे रहा है कि महिला कर्मचारी उन्हें जूते पहन रही है और वह महिला कर्मचारी को देख रहे हैं। एसडीएम ने उसे महिला कर्मचारी काफी बयान जारी करवाया, जिसने जूते पहनाए थे। जूते पहनाने वाली महिला का कहना है कि साहब के पैर में चोट की जानकारी थी। मैंने स्वेच्छा से उनके जूते के लेस बांधे थे ताकि वो कहीं गिर न जाएं। सवाल यह है कि जिस महिला को पर ण्सडीएम का इतना अधिक दबाव है कि वह सार्वजनिक कार्यक्रम में जूते पहना रही है, कैसे विश्वास किया जाए कि उसके द्वारा जारी किया गया बयान किसी भी प्रकार के भय से मुक्त है।
राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी असवन राम चिरावन की यह बात भी समझ में नहीं आई कि यदि उनके पैर में चोट थी तो उन्होंने बिना लेस वाले जूते क्यों नहीं पहने। उनके इस बयान के बाद श्री असवन राम चिरावन का मेडिकल कराया जाना चाहिए। यदि वह सच बोल रहे हैं तो उन्हें कर्तव्य के लिए अनफिट घोषित करते हुए टत्ै दे देना चाहिए। यदि वह झूठ बोल रहे हैं तो उनके खिलाफ महिला कर्मचारी की प्रताड़ना का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

मामले को लेकर मुख्यमंत्री डॉ.मोंहन यादव ने एक्स पर ट्विीट कर कहा की https://x.com/CMMadhyaPradesh/status/1750389980059611422?s=20सिंगरौली जिले के चितरंगी में एसडीएम द्वारा एक महिला से उनके जूते के फीते बंधवाने का मामला सामने आया है, जो अत्यंत निंदनीय है। इस घटनाक्रम को लेकर एसडीएम को तत्काल हटाने के निर्देश दिये हैं। हमारी सरकार में नारी सम्मान सर्वोपरि है। – CM

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और आकर्षक परेड की सलामी ली     |     मंदसौर मे उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा झंडा वंदन कर मुख्‍यमंत्री का संदेश वाचन किया गया, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया     |     इंदौर प्रेस क्लब में हुआ ध्वजारोहण, अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने उपस्थित मीडिया के साथियों को संबोधित किया     |     रसोई गैस टंकी फूटने से एक महिला की मौत, मंदसौर के थाना वायडी नगर के अन्तर्गत राजीव कॉलोनी र्वाड क्रमांक 4 मे हूआ ब्लास्ट से पक्के मकान के परखचच्चे उड़ गये, मृत महिला के पति भी गंभीर घायल     |     गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर महापौर मालती राय ने आईएसबीटी, अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने माता मंदिर स्थित निगम कार्यालय परिसर में राष्ट्र ध्वज फहराया     |     देश के जन-गण-मन में देशभक्ति का अपार उत्‍साह और उमंग का महासागर हिलोरें ले रहा है :- मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव     |     चुनौतियों का सामना करें, समाधान खोजें, शत-प्रतिशत प्रयास करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     उज्जैन संभागायुक्त डॉ.संजय गोयल के मुख्य आतिथ्य में 14वा राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया     |     ग्राम धनेरियाकलां -मेढ़ विवाद के कारण लट्ठ से मारपीट कर फरियादी का हाथ तोडने वाले 03 आरोपियो को 02-02 वर्ष का सश्रम कारावास     |     मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन का किया शुभारंभ     |     राष्ट्रीय युवा दिवस पर मंदसौर मे रैली निकाली, नशा मुक्ति एवं टीबी मुक्त भारत अभियान का संदेश दिया     |     पीएम मोदी ने कहा, “स्वामी विवेकानंद भी कहते थे कि भारत की आकांक्षाएं युवाओं के चरित्र और उनकी प्रतिबद्धता तथा बौद्धिकता पर निर्भर हैं। स्वामी विवेकानंद का मार्गदर्शन भारत के युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है।”     |     अधिकारी वही, जो जनहित के करें कार्य – मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     अन्तर्रराज्यीय शातिर सायबर ठग गिरोह मंदसौर पुलिस की गिरफ्त में, मंदसौर के व्यापारी से की गई थी 38 लाख 67 हजार रुपए की ठगी,     |     मध्य प्रदेश में 1.63 लाख लाड़ली बहनें इस योजना से बाहर, भाजपा लाड़ली बहना योजना समाप्त करना चाहती है-पुर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ     |     मध्य प्रदेश महिला बाल विकास विभाग पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 2024 के आवेदन की प्रक्रिया 9 जनवरी 2025 से शुरू हो गई है।     |     “बीते 10 वर्षों में भारत ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है और आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी     |     हिन्दुस्तान दुनिया का सबसे युवा देश और मध्यप्रदेश सबसे युवा प्रदेश “पीएआरटीएच”एवं “एमपीवायपी” का हुआ ऑनलाइन शुभारंभ, युवा शक्ति राष्ट्र विकास को देगी नई दिशा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |