डिप्टी सीएम श्री देवड़ा ने कहा गरीब एवं पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ दिलाना तीर्थ यात्रा करवाने के समान है
उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा विकसित भारत संकल्प यात्रा में ग्राम ढिकनिया एवं बाबूखेड़ा में शामिल हुए
भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र ग्राम ढिकनिया एवं बाबूखेडा में शामिल हुए।
यात्रा के दौरान दोनों गांव में आम जनता को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए शिविर लगाए गए।
शिविर का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ प्रारंभ किया। उसके पश्चात शिविर में स्कूल के नन्ही-नन्ही बालिकाओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
शिविर के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा द्वारा कहा गया कि गरीब एवं पात्र व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना तीर्थ यात्रा करवाने के समान है। हर कमजोर व्यक्ति का ध्यान सरकार रखती है। उसकी हर संभव सरकार मदद कर रही है। प्रधानमंत्री ने पूरे देश का विचार किया है, हर परिवार को शुद्ध पानी मिले । शुद्ध पानी मिलाने से बीमारियों का प्रकोप कम होता है, इसके लिए जल जीवन मिशन बनाया गया। हर गांव में काम चल रहा है। घर-घर में नल से पानी मिलेगा। बीमार होने पर इलाज के लिए अस्पताल बनाए गए। आयुष्मान कार्ड बनवाया गया। जिससे बीमार व्यक्ति कहीं पर भी अपना फ्री में इलाज करवा सकता है। सरकार ने हर मूलभूत आवश्यकता की पूर्ति की है। प्रधानमंत्री ने पूरे हिंदुस्तान का विचार किया है। उज्जवला गैस कनेक्शन के माध्यम से महिलाओं के आंसू पोंछने का काम सरकार ने किया है। ऐसी एक नहीं अनेकों योजनाएं सरकार ने बनवाई है। भारत को विश्व गुरु के स्थान पर पहुंचने के लिए हम सभी को प्रयास करने होंगे। इसके साथ ही सभी लोग स्वच्छ भारत बनाने में सहयोग प्रदान करें। कचरा डस्टबिन में ही डालें। साफ सफाई में किसी भी तरह का संकोच न करें। जनपद सीईओ को निर्देश देते हुए कहा कि शिविर से पहले गांव में मुनादी करवाए। गांव वालों को पहले से ही जानकारी दें कि, शिविर के माध्यम से इन योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
यात्रा के दौरान आयोजित शिविर में पात्र व्यक्ति आवेदन करें। आवेदन का तुरंत मौके पर निराकरण किया जा रहा है। शिविर में मौजूद जिम्मेदार अधिकारी जितने भी पात्र व्यक्ति की आवेदन आए हैं। उनको लाभ प्रदान करे। कार्यक्रम के अंत में हितग्राहियों को उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान जनपद पंचायत उपाध्यक्ष, जिला एवं जनपद सदस्य, सभी जनप्रतिनिधि, विकासखंड स्तरीय अधिकारी, बड़ी संख्या में ग्रामीण जन, पत्रकार मौजूद थे।
हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ दिलाई
भारत को वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने, गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेंकने, देश समृद्ध विरासत पर गर्व करने, भारत की एकता को सुदृढ़ करने और देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करने तथा नागरिक कर्तव्य निभाने की शपथ दिलाई गई।