ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ... कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर

ग्वालियर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की “जन आभार यात्रा”, आम जनता के प्रति जताया आभार

आम नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का किया अभिनंदन, फलों से तौलकर किया सम्मान
केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया एवं मंत्रिगण श्री कुशवाह व श्री तोमर “जन आभार यात्रा” में हुए शामिल

भोपाल। ऐतिहासिक संगीत नगरी ग्वालियर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “जन आभार यात्रा” जनता के प्रति आभार जताया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी पुष्प वर्षा कर आम जनता के प्रति सरकार की ओर से आभार व्यक्त किया। “जन आभार यात्रा” के समापन स्थल सात नम्बर चौराहा मुरार पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को स्थानीय निवासियों ने फलों से तौलकर उनके प्रति अपना सम्मान प्रकट किया।

केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उनके साथ “जन आभार यात्रा” में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की “जन आभार यात्रा” गोले के मंदिर से शुरू हुई और काल्पीब्रिज होते हुए सात नम्बर चौराहा मुरार तक पहुँची। यात्रा मार्ग में दोनों ओर बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं, आमजन व शहर के गणमान्य नागरिकों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अभूतपूर्व व आत्मीय अभिनंदन किया।

“जन आभार यात्रा” में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ सामाजिक न्याय व दिव्यांग जन कल्याण एवं उद्यानिकी व खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, भाजपा जिला अध्यक्ष अभय चौधरी एवं बीज निगम के पूर्व अध्यक्ष श्री महेन्द्र यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण खुले वाहन पर सवार रहे। मार्ग में बीज एवं फॉर्म विकास निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों ने जगह-जगह पर मंच सजाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आत्मीय स्वागत किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.