ब्रेकिंग
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 29वें आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, 3 जनवरी से होगा शुरू, 400 खिलाड़ी होंगे शामिल

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में होने वाले 29वें आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेन्द्र शुक्ला भी मौजूद रहेंगे। टूर्नामेंट 3 जनवरी से ओल्ड कैंपियन मैदान पर होगा। इसमें प्रदेश के मीडिया से जुड़े 400 से ज्यादा खिलाड़ी भागीदारी करेंगे। यह टूर्नामेंट तीन ग्रुपों में खेला जाएगा। इच्छुक टीमें 2 जनवरी तक अपनी एंट्री दे सकती हैं। दो जनवरी को ही ड्रा निकाला जाएगा। ड्रा निकालने के बाद टूर्नामेंट में अन्य टीमों को मौका नहीं ​मिलेगा। टूर्नामेंट से संबंधित सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।

उल्लेखनीय है कि टूर्नामेंट प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी टी-20 फार्मेट में ही होगा। टूर्नामेंट के लगभग 90 प्रतिशत मैच ओल्ड कैंपियन पर ही होंगे। सभी टीमों को आरएनटीयू या फेथ क्रिकेट ग्राउंड पर भी एक-एक मैच खेलने का मौका मिलेगा।

टूर्नामेंट का शुभारंभ इंदौर मीडिया और भोपाल मीडिया इलेवन के बीच मैत्री मैच से होगा। टूर्नामेंट की विजेता टीम को हर साल की तरह एक लाख रुपए और उपविजेता को 50 हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.