भोपाल। मध्यप्रदेश, उप मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार मंदसौर आगमन पर जगदीश देवड़ा का गुरूवार को मध्यप्रदेश पंचायत सचिव संगठन जिलाध्यक्ष दशरथ मालवीय के नेतृत्व मे 21 किलो की पुष्पमाला से भव्य स्वागत किया गया।
जिला अध्यक्ष श्री मालवीय ने बताया की संगठन के प्रांताधक्ष नरेंद्रसिंह राजपूत द्वारा मिले दिशा निर्देशानुसार सचिव संगठन सरकार के साथ हर जगह सहयोगी के रूप मे साथ खड़ा रहेगा और जिला स्तर पर शासन की योजनाओं का साकार करेगा।
उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के स्वागत अवसर पर मंदसौर, मल्हारगढ़, दलोदा, सीतामउ, सुवासरा, गरोठ, भानपुरा सभी ब्लॉक के सचिव उपस्थित रहे। गरोठ ब्लाक अधक्ष मिठू सिंह गुर्जर बामली, भानपुरा ब्लॉक अध्यक्ष सुनील शर्मा पिपलिया राजा, मल्हारगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष लालसिंह डांगी संजीत एवं परिष्ठ सचिव सुरजपालसिंह शक्तावत, मुकेश प्रजापत, लव पाटीवार, महेश पांडे, रवि नागर, घनश्याम राठौर, अर्जन मीणा, महेश भवसार, राजेश, चौहान, आदी ने बड़ी संख्या मे मंदसौर गांधी चौराहा पर जगदीश देवड़ा के स्वागत अवसर पर उपस्थित रहे।
