मंदसौर। विषेष न्यायधीष किषोर कुमार गेहलोत मंदसौर द्वारा आरोपीगण राजेन्द्र सिंह गौतम पिता शंकरसिंह गौतम उम्र 68साल निवासी हाउसिंग कालोनी मंदसौर तत्कालीन अध्यक्ष जिला सहकारी थोक उपभोक्ता भण्डार, मेहमूद पिता इब्राहिम मंसूरी उम्र 66साल निवासी चौधरी कालोनी मंदसौर तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी थोक उपभोक्ता भण्डार, रामचन्द्र दरक पिता शांतिसागर उम्र 65साल निवासी नईआबादी मंदसौर, नजमा पति लियाकत हुसैन उम्र 52साल निवासी इंद्रा कालोनी मंदसौर, शीला देवी पति रविन्द्र शर्मा उम्र 62साल निवासी जनता कालोनी मंदसौर, रमादेवी पति महेन्द्रसिंह राठौर उम्र 50साल निवासी चंदरपुरा मंदसौर, राखी पति धर्मेन्द्रसिंह राठौड उम्र 48साल निवासी चंदरपुरा मंदसौर, मालती देवी पति गोपाल सोनी उम्र 64साल निवासी जीवागंज मंदसौर, योगेश देवी पति राजेन्द्रसिंह गौतम उम्र 66साल निवासी हाउसिंग कालोनी मंदसौर, हेमा पति हेमंत कुमार हिंगड उम्र 57साल निवासी जनकुपुरा मंदसौर, हेमंत पिता मिश्रीलाल हिंगड उम्र 60साल निवासी जनकुपुरा मंदसौर को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को वितरित की जाने वाली खाद्य सामग्री गेंहू आदि को चोरी छुपे खुले बाजार में बेंचने का दोषी पाते हुए प्रत्येक आरोपीगण जिसमें पुरूष आरोपीगण को 5-5 वर्ष व महिला आरोपीगण को 4-4 वर्ष का सश्रम कारावास व प्रत्येक आरोपीगण को 4,51,000/- रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया।
घटना से संबधित यह है पुरा मामला-
अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी दीपक जमरा द्वारा बताया गया मामला इस प्रकार है कि 24.07.2002 को थाना प्रभारी अनिल सिंह राठौर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सहकारी बाजार मंदसौर का कर्मचारी रामचंद्र दरक सिविल आपूर्ति निगम से शासकीय गेेंहू ट्रक नं. 3396 एमपी 14 को लेकर शांतनु कॉम्पलेक्स में वीरेन्द्र जैन के क्लीनिंग मिल में जेठानंद सिंधी को बेंचकर शासकीय गेंहू 50-50 किलो के कट्टे में वीआईपी ब्रांड लगाकर अवैध लाभ कमा रहा है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने मौके पर पंहुचकर आरोपीगण जेठानंद सिंधी, विरेन्द्र जैन, मुष्ताक को पकडा और गेंहू से भरे ट्रक को जप्त किया और आरोपीगण के विरूद्ध 413/2002, आवष्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया एवं विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा पाया गया कि आरोपीगण जिला सहकारी थोक उपभोक्ता भण्डार शांतनु कैंपस मंदसौर में अभियुक्त राजेन्द्र सिंह गौतम अध्यक्ष के पद पर अभियुक्त श्रीमती योगेष देवी उपाध्यक्ष के पद पर शेष अभियुक्तगण हेमंत, श्रीमती हेमा, रमादेवी, राखीसिंह, मालतीदेवी, श्ीला देवी, नजमा संचालक मंडल की सदस्य पद पर अभियुक्त महमूद मंसूरी मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर, अभियुक्त रामचंद दरक लिपिक के पद पर रहते हुए सह अभियुक्त के साथ मिलकर षडयंत्रपूर्वक जिला सहकारी थोक उपभोक्ता भण्डार को प्राप्त गेंहू जो गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को खाद्य सामग्री गेंहू, कैरोसिन आदि गरीब लोगों को वितरित न करते हुए उक्त गेंहू को खुले बाजार में मर्चेन्ट जेठानंद सिंधी को बेंच दिया। भारतीय खाद्य निगम का मार्का लगी बोरियों को पलटकर उन पर वीआईपी अन्य मार्का लगाकर खुले बाजार में विक्रय किया। इस प्रकार सभी आरोपीगण ने मिलकर षडयंत्रपूर्वक 87,83,92,028/- रूपये की आर्थिक अनियमितता कर उक्त संपत्ति को बेईमानी से दुरूपयोग कर उक्त गेंहू को खुले बाजार में विक्रय कर 35,83,596/- रूपये की राषि का गवन किया एवं अपने लोकसेवक के पद पर रहते हुए अपने पद का दुरूपयोग कर, भ्रष्टाचार कर शासन को करोडों रूपये की आर्थिक हानि पंहुचाई। प्रकरण में अभियोजन का सफल संचालन जिला अभियोजन अधिकारी निर्मला सिंह चौधरी द्वारा किया गया।