मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त फरार आरोपीयों की धरपकड़ हेतु निर्देश दिये गये थे। जिसके परिपेक्ष्य मे 15.12.2023 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सौलंकी व अनुविभागीय अधिकारी मल्हारगढ नरेन्द्र सिंह सोलंकी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी नारायणगढ निरी. जितेन्द्र सिंह सिसौदिया के कुशल नेतृत्व में उनि मनोज गर्ग मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुये थाना नारायणगढ के अपराध क्रंमाक 354/22 धारा 8/15,29 एनडीपीएस एक्ट में फरार आरोपी अर्जुन पिता परसराम डांगी उम्र 25 साल निवासी ग्राम सुदवास थाना नाहरगढ जिला मंदसौर को गिरफ्तार किया गया उक्त आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसोर द्वारा 5000 रुपये ईनाम की उद्धघोषणा की गई थी।
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी नारायणगढ जितेन्द्र सिंह सिसौदिया, उनि मनोज गर्ग, आर 493 उदल सिंह, आर 35 शिवालाल पाटीदार, आर 496 संजय धनगर की सराहनीय भूमिका रही जिन्हे पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रथक से पुरुस्कृत किया जावेगा।