ब्रेकिंग
कर्तव्य की राह में सर्वाेच्च बलिदान, वीर पुलिसकर्मियों को शत-शत नमन-CM मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 के तहत नि:शुल्क गैस कनेक्शन प्राप्त करने के लिए आवेदन फार्म जमा किए जा रहे

भोपाल। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 के तहत निर्धन परिवारों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन प्रदान करने के लिए भोपाल जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकायों में आवेदन फार्म जमा किए जा रहे हैं। नि:शुल्क गैस कनेक्शन प्राप्त करने के लिए आवेदिका को निर्धारित मापदंड अनुसार आवेदन करना होगा। हितग्राही पीएमयूवाय योजना अंतर्गत गैस कनेक्शन प्राप्त करने के लिए नजदीकी ग्राम पंचायत एवं नगरी निकाय तथा गैस एजेंसी पर आवेदन फार्म में वांछित दस्तावेज जमा कर ऑयल कंपनी के ओएमसी पोर्टल पर कनेक्शन स्वीकृत उपरांत प्राप्त कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 के तहत नि:शुल्क गैस कनेक्शन प्राप्त करने के लिए अनुसूचित जाति गृहस्थी, अनुसूचित जनजाति गृहस्थी, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राही, अन्य पिछड़ा वर्ग, अन्त्योदय अन्न योजना, चाय और पूर्व चाय बागान जनजातियां, बनवासी, द्वीप एवं नदी द्वीप में निवासरत, एसईसीसी गृहस्थी (एएचएल टिन), 14 बिंदुओं के घोषणा पत्र अनुसार गरीब गृहस्थी के हितग्राही पात्र होंगी।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 के तहत नि:शुल्क गैस कनेक्शन प्राप्त करने के लिए आवेदन करते समय केवाईसी फॉर्म, पहचान पत्र, निवास का प्रमाण पत्र, राशन कार्ड अथवा समग्र आईडी, आवेदिका के आधार की प्रति, परिवार के समस्त वयस्क सदस्यों की आधार की प्रति, आवेदिका के बैंक खाता एवं आईएफएससी का विवरण देना आवश्यक होगा। इसके साथ ही आवेदिका के प्रवासी होने की स्थिति में स्व घोषणा पत्र तथा श्रेणी क्रमांक 10 होने की स्थिति में 14 बिंदुओं का घोषणा पत्र देना होगा।
Leave A Reply

Your email address will not be published.