ब्रेकिंग
एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ...

भोपाल मे वीआईपी ड्यूटी पर तैनात नीमच पुलिस लाईन के एएसआई की बाइक की टक्कर से मौत

भोपाल। राजधानी भोपाल के शहर के कोहेफिजा थाना इलाके मे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में ड्यूटी पर तैनात एएसआई की जान चली गई। मृतक राजधानी में आयोजित नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिये नीमच से भोपाल आए हुए थे।

पुलिस के अनुसार पुलिस लाइन नीमच में रहने वाले 61 वर्षीय कैलाश चंद शर्मा पुत्र मूलचंद शर्मा पुलिस विभाग में एएसआई के पद पर पदस्थ थे, इन दिनों वह यातायात थाना नीमच में पदस्थ थे। वीवीआईपी ड्यूटी के लिए कैलाश चंद्र भोपाल आए हुए थे। बीती शाम उनकी ड्यूटी वीआईपी रोड पर स्थित सेल्फी पाइंट पर लगाई गई थी। इस दौरान कॉरकेट की रिहर्सल होना थी। इसके लिये शाम के समय एयरपोर्ट से लेकर लाल परेड मैदान तक ट्रैफिक व्यवस्था की रिहर्सल की जा रही थी। शाम करीब पौने छह बजे वह ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे थे। उसी समय तेज रफ्तार बाइक चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कैलाश चंद्र के सिर में घातक चोट आई थी। तत्काल ही उन्हें उपचार के लिये निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहॉ डॉक्टरों ने शुरुआती जॉच के बाद ही एएसआई को मृत घोषित कर दिया।

बताया गया है कि घटना में टक्कर मारने वाला बाइक सवार भी घायल हुआ है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर बाइक को जप्त कर लिया है। जॉच टीम ने बताया कि शव को पीएम के बाद परिवार वालो को सौंप दिया जायेगा। फिलहाल पुलिस आगे की जॉच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.