ब्रेकिंग
एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ...

मंदसौर जिला पुलिस अधिक्षक अनुराग सुजानिया के मार्गदर्शन दलौदा एवं सीतामउ पुलिस को मिली बडी सफलता

भोपाल। मध्यप्रदेश, जिला मंदसौर जिला मंदसौर मे अवैध गौवंश के परिवहव के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा दिये गये निर्देशो के तारतम्य में श्री गौतम सोलंकी अति. पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं सुश्री कीर्ति बघेल एसडीओपी मंदसौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दलौदा संजीव सिंह परिहार व उनकी टीम द्वारा 03 आरोपियो के कब्जे वाले दो पीकप से कुल 06 गौवंश जप्त कर आरोपियो को गौवंश तस्करी करते पकडा।


थाना दलौदा द्वारा दो पिकअप वाहन से 06 गौवंश व 03 गौवंश तस्करो को पकडा
थाना दलौदा पर पदस्थ कार्यवाहक सउनि संतोष मुनिया द्वारा तहसील कार्यालय के सामने महू- नीमच हाईवे रोड पर वाहन चैकिंग के दौरान एक पिक-अप वाहन क्रमांक एम.पी.13 – जीबी- 1823 पिकअप के ड्रायवर से नाम पता पुछते उसने अपना नाम विक्रम पिता चन्दरसिंह जाति बंजारा उम्र 28 साल निवासी नवादा थाना उन्हैल जिला उज्जैन का होना बताया बाद पिकअप क्रमांक एम.पी.13 – जीबी- 1823 को चैक किया तो पिकअप मे 03 बैल गौवंश को क्रुरता व निर्दयतापुर्वक ठुस-ठुस कर पिकअप में भर रखा था। वही दुसरे मामले मे थाना दलौदा पर पदस्थ कार्यवाहक प्रआर 67 उमंग शर्मा द्वारा तहसील कार्यालय के सामने महू- नीमच हाईवे रोड पर वाहन चैकिंग के दौरान एक पिक-अप वाहन क्रमांक एम.पी.13 – जीबी- 1579 पिकअप के ड्रायवर से नाम पता पुछते उसने अपना नाम हाकम पिता रामलाल बंजारा उम्र 37 साल निवासी नवादा थाना उन्हेल जिला उज्जैन का होना बताया व क्लीनर साईड बैठे व्यक्ति ने अपना राजेश पिता दुर्गालाल बंजारा उम्र 28 साल निवासी नवादा थाना उन्हेल जिला उज्जैन का होना बताया । धारा 4,6,9 मप्र. गोवंश वध प्रतिषेध अधि.2004 एवं 4,6,10 कृषि पशु परिक्षण अधि. 2006 एवं पशु क्रूरता अधिनियम 1960 धारा 11 (घ) पंजीबद्ध किया गया व जप्त शुदा वाहन को राजसात करने की कार्यवाही की जा रही हैं। सराहनीय कार्यः- थाना प्रभारी दलौदा संजीव सिह परिहार , संतोष मुनिया, प्रआर. 67 उमंग शर्मा का.प्रआर. 681 दिगपालसिंह, प्र.आर. 322 मोहनलाल शर्मा प्रआर. 133 मुकेश भदौरिया, प्रआर 530 शैलेंद्र सिंह हाडा, प्रआर 295 राकेश शर्मा, म.प्रआर 193 आशा कुमावत, आर. 385 अनिल आर्य, आर. 701 मुजीब रहमान, आर.485 कुलश्रेष्ठ, आर. चालक 74 मुकेश नैन, सैनिक 1011 चंद्रपाल सिंह का योगदान रहा।
फोटो- गौवंश पकड़ा


सीतामऊ पुलिस ने स्कार्पिओ से 142 किलोग्राम डोडाचुरा जप्त किया
मंदसौर जिला मंदसौर पुलिस अधीक्षक  अनुराग सुजानिया के द्वारा समस्त थाना प्रभारी को नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान अवैध मादक पदार्थ का परिवहन भंडारण एवं विक्रय पर रोकथाम करने हेतू एवं ऐसे व्यक्तियो के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे जो इसी तारतम्य मे दिनांक 30.11.2023 को मूखबिर सूचना पर से अति. पुलिस अधीक्षक गरोठ सुश्री हेमलता कुरील को अवगत कराकर एसडीओपी सीतामऊ सुश्री निकिता सिंह व थाना प्रभारी सीतामऊ निरी. किशोर पाटनवाला के नेतृत्व मे थाना सीतामऊ पर पदस्थ उनि जितेन्द्र सिंह चौहान को पुलिस बल के साथ आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशीत किया गया तथा कार्यवाही करते हुऐ गठित टीम द्वारा स्कार्पिओ कार क्रमांक आरजे 03युसी 1234 से कुल 142 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त किया गय। आरोपी वाहन स्वामी युवराज सिंह पिता नेपाल सिंह निवासी उंदल तहसील झालरापाटन जिला झालावाड़ व अज्ञात चालक के विरुद्ध अपराध क्रमांक 803/23 धारा 8/15,25 एनडीपीए एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है प्रकरण मे जप्त शुदा कार के वाहन स्वामी व अवैध मादक पदार्थ के स्त्रोतो ,गंतव्य स्थान तथा डोडाचुरा तस्करो के संबंध मे अनुसंधान किया जा रहा है। सराहनीय कार्य-निरीक्षक किशोर पाटनवाला, उनि जितेन्द्र सिंह चौहान, प्रआर चालक 207 वीरेन्द्र सिंह , प्रआर 81 सुमित यादव, आऱक्षक 310 विक्रमसिंह, आऱक्षक 17 नरेन्द्र सिंह, आऱक्षक 367 कमलपाल सिंह, सैनिक 1003 नरेन्द्र सिंह का विशेष योगदान रहा।
फोटो- सीतामउ पुलिस डोड़ाचुरा जप्त

Leave A Reply

Your email address will not be published.