ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

झाबुआ, पेटलावद, थांदला विधानसभा मे कोई पार्टी अंदरुनी तौर पर जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त नहीं रही….कांग्रेस का माहोल पर भाजपा जीत के प्रति आश्वस्त ।

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023, झाबुआ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. विक्रांत भूरिया ने झाबुआ विधानसभा क्षेत्र से अपनी जीत का एलान करते हुए इस संवाददाता को कहा कि हम जीत रहे हैं। विक्रांत भूरिया ने अपनी जीत का श्रेय कांग्रेस के मुख्य चुनावी रणनीतिकार ओर अपने पिता कांतिलाल भूरिया एवं झाबुआ विधानसभा क्षेत्र की जनता सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि मैं झाबुआ विधानसभा क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने पूरे चुनाव में मुझे समर्थन देकर मेरा साथ दिया है ओर परिणामस्वरूप पूरे चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में एकतरफा मतदान हुआ है। साथ ही साथ कांग्रेस के हमारे कार्यकर्ताओं का भी बहुत आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने कांग्रेस की जीत के लिए कंधे से कंधा मिलाकर पूरी प्रतिबद्धता से काम किया।

चुनाव को लेकर थांदला ओर पेटलावद विधानसभा क्षेत्र के स्थिति के बारे में पूछे जाने पर डॉ. विक्रांत भूरिया ने कहा कि वहां भी हम जीत रहे हैं। इधर एक तरफ जहां कांग्रेस प्रत्याशी ने स्वयं अपनी जीत का दावा किया है, वहीं दूसरी तरफ झाबुआ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी भानू भूरिया ने अपने प्रतिस्पर्धी कांग्रेस के विक्रांत भूरिया के दावे को हवा हवाई करार देते हुए कहा कि परिणाम आएंगे तो सबके मुगालते दूर हो जाएंगे।

भानू भूरिया ने भी अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर चुनाव में सफलता की बात दोहराई है। इस बार के विधानसभा चुनाव बड़े कश्मकश भरे वातावरण में हुए। चुनाव प्रचार के दौरान सभाएं तो अधिक संख्या में नहीं हुई, किंतु दोनों ही मुख्य दलों के कार्यकर्ताओं ने सुनियोजित तरीके से प्रत्यक्ष संपर्क के माध्यम से मतदाताओं को अपनी पार्टी के पक्ष में करने का प्रयास किया, इसीलिए दोनों मुख्य दलों कांग्रेस ओर भाजपा के उम्मीदवारों या फिर नेताओं द्वारा चुनाव के पहले या बाद में कार्यकर्ताओं को ही चुनाव का खास आधार बताया गया, वहीं कार्यकर्ताओं के बल पर ही चुनाव लड़ने ओर जीतने का दावा भी किया गया है।

झाबुआ विधानसभा क्षेत्र आरम्भ से ही कांग्रेस ओर भाजपा के लिए चुनौती पूर्ण रहा है, इसलिए यहां साम, दाम, दण्ड, भेद की नीति अपनाए जाने के बावजूद भी कोई पार्टी अंदरुनी तौर पर जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त नहीं रही, ओर यहां चौंकाने वाले ही परिणाम सामने आते रहे हैं।

इस बार भी यहां आरंभ से ही दोनों मुख्य राजनीतिक दलों द्वारा अपनी अपनी जीत के दावे किए जाते रहे हैं, किंतु कोई भी दल आत्मविश्वास पूर्वक जीत के प्रति आश्वस्त नहीं रहा। इसी बीच इस विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी ने अपनी जीत का एलान कर दिया है। हालांकि परिणाम आना अभी बाकी है, फिर भी एक तरफ जहां कांग्रेस में हर्षोल्लास का वातावरण निर्मित हो गया है, वहीं भाजपा खेमें में कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा किए गए जीत के बड़े दावे को मजाकिया अंदाज में लिया जा रहा है, वहीं कुछ आशंकाएं भी निर्मित होती हुई देखी जाने लगी है। भाजपा के एक जिला पदाधिकारी ने भाजपा ओर कांग्रेस के जीतने की पचास पचास प्रतिशत संभावना जताकर झाबुआ में बराबरी की टक्कर की बात स्वीकार की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.