ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि 2024 में लोकसभा चुनाव लडूंगी और हर हाल में लड़कर रहूंगी।

भोपाल। प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि 2024 में लोकसभा चुनाव लडूंगी और हर हाल में लड़कर रहूंगी। उमा ने कहा कि 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए खुद ही मना कर दिया था, लेकिन अब 2024 का चुनाव लड़ने की तैयारी पूरी है। यह बात उन्होंने टीकमगढ़ जिले की बड़ागांव धसान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही।

भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति की ओर से चुनाव प्रचार की कमान मिलने के बाद हेलीकाप्टर न मिलने पर नाराजगी जाहिर कर चुकीं उमा भारती मंगलवार को ट्रेन से टीकमगढ़ पहुंचीं। उन्होंने बड़ागांव धसान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बुंदेलखंड से सामंतवाद मिटाने के लिए उन्हें लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी। सभा के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पिछले 10 सालों से केंद्र सरकार के किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे हैं।

जबकि कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार करने वाले मंत्रियों की लंबी लिस्ट थी। जनसभा में उमा भारती ने कहा कि जो लोग भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ रहे हैं, वे कांग्रेस को फायदा पहुंचाकर सामंती लोगों को सत्ता में लाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.