ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पांच या पांच से अधिक व्यक्ति सार्वजनिक स्थल पर एकत्रित न हो-जिला निर्वाचन अधिकारी, मतदान के आखरी 48 घंटे की अवधि के दौरान सोशल मीडिया पर भी रहेगा प्रतिबंध

मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिलीप कुमार यादव ने प्रेस वार्ता के माध्यम से पत्रकारों को मतदान के आखरी 48 घंटे की अवधि के दौरान की जाने वाली गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्रदान की। 48 घंटे की अवधि के दौरान प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर पूर्णत प्रतिबंध रहेगा, लेकिन प्रिंट मीडिया में विज्ञापन एमसीएमसी कमेटी से पूर्व प्रमाणन के पश्चात जारी किए जा सकते हैं। इसके लिए एमसीएमसी समिति को विज्ञापन प्रकाशन के तीन दिन पूर्व आवेदन देना होगा। वहीं गैर राजनीतिक दलों को 7 दिन पूर्व आवेदन देना होगा। उक्त अवधि में सोशल मीडिया पर भी प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम के माध्यम से लाइव दिखाना प्रतिबंध रहेगा। वहीं दूसरी तरफ अभ्यर्थी विशेष का इंटरव्यू भी नहीं चलेगा। 48 घंटे की अवधि के दौरान प्रचार की अवधि समाप्त हो जाने के पश्चात निर्वाचन क्षेत्र के भीतर कोई प्रचार नहीं किया जा सकेगा। निर्वाचन क्षेत्र के बाहर से लाए गए राजनीतिक पदाधिकारी उस निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता नहीं है तो निर्वाचन क्षेत्र में उपस्थित नहीं रहेंगे अर्थात इस अवधि के तत्काल पूर्व जिले से बाहर जाना होगा। पांच या पांच से अधिक व्यक्ति सार्वजनिक स्थल पर एकत्रित न हो एवं नहीं एक साथ भ्रमण करेंगे। इस दौरान घर-घर संपर्क के माध्यम से प्रचार में छूट रहेगी। इस अवधि में आमसभा पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। राजनीतिक दलों द्वारा प्रचार प्रसार में लाउडस्पीकर के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उक्त अवधि के दौरान लगाए गए प्रतिबंधों का उल्लंघन करने पर आरपी एक्ट की धारा 126 (1) के तहत कार्यवाही की जाएगी। प्रेस वार्ता के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिलीप कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया एवं सभी पत्रकारगण मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.