ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बैग में रखे कपड़ों के बीच में पाँच लाख की नगदी मिली

भोपाल। जीआरपी इटारसी की टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को 5 लाख रुपए की नगदी सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी इन पैसों के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया था।

मिली जानकारी के अनुसार विधान सभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग के निर्देशानुसार अवैध रूप से परिवहन किये जा रहे नगदी रुपये, मादक पदार्थ, सोने चांदी आदि अन्य कीमती धातु अथवा उनके आभूषण, देशी विदेशी शराब, मतदाताओं को लालच दिए जाने के उद्देश्य से वितरित किये जाने वाले उपहार आदि के संबंध में आचार संहिता अवधि में अभियान चलाकर जप्ती की कार्यवाही की जा रही है।

इसी कड़ी में रेल पुलिस इकाई थाना जीआरपी इटारसी में जीआरपी की गठित टीम ने रात के समय स्टेशन चैकिंग के दौरान पुराने फुट ओवर ब्रिज के ऊपर रेलवे स्टेशन इटारसी में संदेही मोहम्मद अकबर पिता यूसुफ 40 साल निवासी पीपल मोहल्ला वार्ड न0 9 इकबाल गंज इटारसी हाल पता जींद मोहल्ला थाना इटारसी जिला नर्मदापुरम को रोककर पूछताछ की। उसके पास मौजूद बैग की चेकिंग के दौरान बैग में रखे कपड़ों के बीच में पाँच लाख की नगदी मिली। इस रकम के बारे में पूछताछ करने पर वो संतोषजनक जवाब नही दे सका। पुलिस द्वारा धारा 102 के तहत रकम को जप्त कर जांच में लिया गया है। जप्तशूदा नगदी को जिला ट्रेजरी आफिस को सुपुर्द कर इसकी सूचना जिला निर्वाचन अधिकारियो को दे दी गयी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.