खरगोन के बड़वाह विधानसभा से कांग्रेस विधायक सचिन बिरला ने आज (रविवार) विधिवत भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली
भोपाल। विधानसभा चुनाव से नेताओं और विधायकों का दलबदल का सिलसला जारी है। कांग्रेस विधायक सचिन बिरला ने आज (रविवार) कांग्रेस को पूरी तरह से बाय बाय कह दिया। उन्होंने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
खरगोन के बड़वाह विधानसभा से कांग्रेस विधायक सचिन बिरला ने आज (रविवार) विधिवत भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन मंत्री हितानंद शर्मा ने भाजपा की सदस्यता दिलवाई। हालांकि सचिन ने अक्तूबर 2021 में हुए उपचुनाव के दौरान ही मंच से कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने का ऐलान कर दिया था। आज रविवार को पार्टी कार्यालय में उन्होंने औपचारिकता पूरी करते हुए भाजपा की सदस्यता ली।