ब्रेकिंग
Accident-अज्ञात स्कॉर्पियो की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंचे रू.1500-1500 कि राशि भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने दिया विजन 2047 का मंत्र, खेल और शिक्षा को साथ लेकर आगे बढ़ेगा भारत, मु... मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का विरोध, प्रेस वार्ता मे लोकतांत्रिक संस्थाओं की... दो साल से फरार ब्राउन शुगर तस्कर इमरान साकरिया गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई सट्टा खाईवाली पर पुलिस की कार्रवाई, मुल्तानपुरा से एक आरोपी गिरफ्तार महिलाओं और गौवंश की सुरक्षा से समझौता नहीं, अपराधियों की संपत्ति होगी कुर्क- सीएम मोहन यादव महिलाओं और गौवंश की सुरक्षा से समझौता नहीं, अपराधियों की संपत्ति होगी कुर्करू सीएम मोहन यादव राज्यसभा नामांकन विवादः सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, कांग्रेस का चुनाव आयोग और भाजपा पर हमला, दिल्ली ... भाजपा के तीनों राज्यसभा सांसदों ने मिला निर्वाचन प्रमाण-पत्र, विधानसभा परिसर के बाहर भाजपा का जश्न क...

आपसी विवाद के चलते अपने ही भाई पर प्राण घातक हमला-आरोपी को जिला एवं सत्र न्यायालय द्वारा दस वर्ष के सश्रम कारावास

झाबुआ । मध्यप्रदेश, झाबुआ  जिले के रानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चुही के रहने वाले गोबरिया द्वारा आपसी विवाद के चलते अपने ही भाई पर प्राण घातक हमला किए जाने एवं परिणामस्वरूप मौके पर ही उसकी मौत के लिए जिम्मेदारी तय करते हुए आरोपी को जिला एवं सत्र न्यायालय द्वारा दस वर्ष के सश्रम कारावास सहित अर्थ दंड की सजा से दंडित किया गया है।

सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी सुश्री सूरज बैरागी ने अदालत के फैसले के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी छगन पिता सुरजी वाखला द्वारा थाना रानापुर में रिपोर्ट की गई थी कि 04.12.2022 को उसके परिवार में झापा का कार्यक्रम था, जिसमें जवला पिता सुरजी वाखला, गोबरिया पिता अमरा वाखला और उसके परिवार के अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान करीब 12.00 बजे दिन में गोबरिया का किसी बात को लेकर जवला से विवाद होने लगा तथा गोबरिया जवला को गालियां देने लगा, तो जवला ने गोबरिया को बोला कि तु मुझे गाली क्यों दे रहा है, इस बात को लेकर गोबरिया ने वहा पर पड़ा एक बोर का लकड़ा उठाकर जान से मारने की नियत से जवला को सिर में मारा जिससे उसके भाई जवला को सिर में गंभीर चोंट आयी, ओर जवला की मौके पर ही मृत्यु हो गयी, आरोपी गोबरिया मौके से बोर का लकड़ा लेकर वहां से भाग गया। जवला की हत्या आरोपी गोबरिया पिता अमरा वाखला निवासी ग्राम चुही ने की है।

फरियादी की उक्त रिपोर्ट पर थाना रानापुर पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, तथा आरोपी गोबरिया को गिरफ्तार कर अनुसंधान पूर्ण कर अभियोग पत्र माननीय न्‍यायालय मे प्रस्‍तुत किया गया। अपराध की गंभीरता को देखते हुए, उक्‍त प्रकरण को जिले का चिन्हित एवं जघन्‍य सनसनीखेज घोषित किया गया था। अभियोजन की ओर से संचालनकर्ता राजीव रूसिया, जिला लोक अभियोजन अधिकारी जिला झाबुआ द्वारा प्रकरण में लिखित तर्क एवं मौखिक तर्क करते हुए अपना मामला बखुबी संदेह से परे साबित किया गया। माननीय जिला एवं सत्र न्‍यायालय श्रीमति विधि सक्‍सेना, झाबुआ द्वारा आरोपी गोबरिया पिता अमरा वाखला निवासी ग्राम चुही को दोषी पाते हुए भारतीय दण्ड विधान की धारा 304 भाग-2 में आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 5000/- हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.