ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्यपाल श्री पटेल तथा मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वायुसेना के शौर्य को सराहा, वायुसेना की 91वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में हुई मल्टी एयरक्राफ्ट फ्लाई-पास्ट

भोपाल । राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल तथा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भारतीय वायु सेना की 91वीं वर्षगांठ के अवसर पर भोपाल के बड़े तालाब पर हुई मल्टी एयरक्राफ्ट फ्लाई पास्ट शामिल हुए। उन्होंने वायु सेना के जांबाज जवानों के शौर्य, कौशल और विमानों के साथ किये गये अद्भुत प्रदर्शन की सराहना की। राज्यपाल श्री पटेल तथा मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बड़े तालाब स्थित एमपी टूरिज्म के विंड एण्ड वेव्ज रेस्टोरेंट से वायुसेना का प्रदर्शन देखा।

वायुसेना के अधिकारियों ने विमानों तथा हेलीकाप्टरों से आकाश में विभिन्न गतिविधियां प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम में जगुआर, सुखोई, मिराज 2000 जैसे युद्धक विमानों और विभिन्न हेलीकाप्टरों से रोमांचक प्रदर्शन करते हुए तिरंगा, रूद्र, ध्वज, शमशेर, त्रिशूल, गजराज आदि संरचनाओं का निर्माण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर कुमार सक्सेना तथा वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित जन-समुदाय ने सेना के एयर शौर्य को सराहा और निरंतर बजती तालियों एवं जोश के साथ वायुसेना के वीर जवानों का उत्साहवर्धन किया। जन-समुदाय ने मुख्यमंत्री श्री चौहान का अभिवादन भी किया।

अद्भुत है वायु-सैनिकों का शौर्य और कौशल : मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भोपाल में हुए वायु सेना की रोमांचक फ्लाई-पास्ट के लिए वायुसेना का आभार माना। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मीडिया को जारी अपने संदेश में कहा कि आज भोपाल के आसमान में हमारे वायु सेना के जांबाज़ो ने अद्भुत प्रदर्शन किया। ऐसे जांबाज पायलटों के रहते हुए हमारा देश पूरी तरह से सुरक्षित है, हमें इन पर गर्व है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आयोजन में बड़ी संख्या में शामिल होने के लिए भोपाल वासियों का भी आभार माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.