ब्रेकिंग
Accident-अज्ञात स्कॉर्पियो की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंचे रू.1500-1500 कि राशि भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने दिया विजन 2047 का मंत्र, खेल और शिक्षा को साथ लेकर आगे बढ़ेगा भारत, मु... मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का विरोध, प्रेस वार्ता मे लोकतांत्रिक संस्थाओं की... दो साल से फरार ब्राउन शुगर तस्कर इमरान साकरिया गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई सट्टा खाईवाली पर पुलिस की कार्रवाई, मुल्तानपुरा से एक आरोपी गिरफ्तार महिलाओं और गौवंश की सुरक्षा से समझौता नहीं, अपराधियों की संपत्ति होगी कुर्क- सीएम मोहन यादव महिलाओं और गौवंश की सुरक्षा से समझौता नहीं, अपराधियों की संपत्ति होगी कुर्करू सीएम मोहन यादव राज्यसभा नामांकन विवादः सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, कांग्रेस का चुनाव आयोग और भाजपा पर हमला, दिल्ली ... भाजपा के तीनों राज्यसभा सांसदों ने मिला निर्वाचन प्रमाण-पत्र, विधानसभा परिसर के बाहर भाजपा का जश्न क...

पंजाब का तस्कर, मंदसौर मध्यप्रदेश मे डोड़चुरा सहित पुलिस पकड़ मे धराया

मन्दसोर। मध्यप्रदेश, गरोठ पुलिस द्वारा अन्तर राज्यीय मध्यप्रदेश राजस्थान सीमा पर नाकाबंदी कर पुलिस सहायता केन्द्र बोलिय़ा के सामने आम रोड पर अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा का परिवहन करते एक आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 30 किलो डोडाचुरा कीमती 90 हजार रुपये व एक मोटरसायकल जप्त की गई।
कार्य का विवरणः – अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर के निर्देशन में एवं गोतम सिँह सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं राजाराम धाकड, एस.डी.ओ.पी. गरोठ के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थो के रोकथाम व धरपकड अभियान के तहत निरीक्षक उदय सिँह अलावा थाना प्रभारी गरोठ के कुशल निर्देशन में गरोठ पुलिस को मिली सफलता।
घटना का विवरण इस प्रकार है कि 29.09.2023 को सउनि धन्नालाल योगी ने पुलिस सहायता केन्द्र बोलिया के यहाँ पर वाहन चेकिग करना प्रारम्भ की जो कुछ समय पश्चात बोलिया तरफ से एक मोटर सायकल होण्डा एसपी 125 जिसके सामने वाईजर पर जय जय कालेश्वर तथा जय जय के बीच मे नाग देवता का चिन्ह बना हुआ था तथा आगे नम्बर प्लेट पर नम्बर MP14ZB9220 लिखा होकर जिस पर दो व्यक्ति बैठे हुए व बीच मे कुछ बैग रखे हुए आती हुई दिखी जिसे चेकिंग मे लगे फोर्स की मदद से रोकने का प्रयास किया वाहन चालक ने अपनी मोटर सायकल को चेकिंग पाइंट से थोडी दुरी पर ही रोककर मोटर सायकल चालक मोटर सायकल को छोडकर जंगल तरफ भागा तथा मोटर सायकल पर पिछे बैठा हुआ व्यक्ति भी अपने साथ लिये बैग सहीत भागने का प्रयास किया जिसे मोके पर हमराही बल की मदद से पकडा व नाम पता पुछते उसने अपना नाम जगदीश सिंह पिता जोगिन्दर सिंह सिक्ख उम्र 24 साल निवासी लगेयाना थाना फिरोजपुर सदर जिला फिरोजपुर ( पंजाब) का होना बताया जिसके कब्जे से दो पिट्ठु बैग व एक ट्राली बैग मे कुल 30 किलो ग्राम डोडाचुरा मय मोटर सायकल होण्डा एसपी 125 नम्बर  MP14ZB9220 के जप्त किया तथा अपराध मे गिरफ्तार कर पुछताछ करते कालुसिह गुर्जर निवासी हनुमंतीया थाना शामगढ द्वारा डोडाचुरा देकर उसकी मो.सा. से साथ लेकर आना व सिलेगढ राजस्थान तरफ छोड़कर जाने का बताया जिस पर से थाना गरोठ पर अपराध क्र 424/23 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया । उक्त मादक पदार्थ डोडाचुरा के संबध मे अग्रिम विवेचना जारी है।

गिरफ्तार आरोपीः- 1. जगदीश सिंह पिता जोगिन्दर सिंह सिक्ख उम्र 24 साल निवासी लगेयाना थाना फिरोजपुर सदर जिला फिरोजपुर ( पंजाब) ( गिरफ्तार ) 2. कालुसिहं पिता मांगीलाल गुर्जर निवासी हनुमन्तीया थाना शामगढ (फरार) जप्त मश्रुका :- 30 किलो डोडाचुरा कीमती 30 हजार रुपये व एक मोटर सायकल होण्डा एसपी 125 नम्बर  MP14ZB9220

सराहनीय कार्यः- उक्त कार्यवाही में निरीक्षक उदय सिँह अलावा थाना प्रभारी गरोठ, सउनि धन्नालाल योगी , प्रआर 629 भंवरसिंह , आर 757 अशोक कागडे , का सराहनीय योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.