राजव्यवस्थाओं ने ब्राह्मण वर्ग को पूरी तरह से हाशिए में धकेल रखा है। ब्राह्मण प्रतिभाएं स्वयं को कुंठित अनुभव कर रही। मंदसौर मे 10 सितम्बर को विशालतम ब्रह्म समागम का आयोजन, एक लाख ब्रह्म जनों के एकत्र होने की संभावना- परशुराम सेना के पदाधिकारीयों की हुई पत्रकारवार्ता
मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर मे ब्राह्मण समाज के अखिल भारतीय संगठन राष्ट्रीय परशुराम सेना की प्रदेश इकाई के तत्वावधान में 10 सितम्बर 2023 रविवार को मंदसौर के कृषि उपज मंडी प्रांगण में वृहद ब्राह्मण समागम का आयोजन होगा। जिसमें देश भर के एक लाख ब्रह्म जनों के एकत्र होने की संभावना है।

ये जानकारी मप्र परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष पं. जितेन्द्र व्यास व प्रदेश मीडिया प्रभारी पं. अनिल जोशी ने पत्रकार वार्ता में दी। इस अवसर पर सकल ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पं. दिलीप शर्मा व वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश जोशी भी मंचासीन थे।
उन्होंने बताया कि इस भव्य आयोजन की व्यापक तैयारियां चल रही है। विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर नियमित रूप से निरंतर बैठके हो रही है यह ब्रह्म समागम पूज्य संतो और विद्वत विप्र जनों के सानिध्य व संरक्षण में सम्पन होगा।
वर्तमान व्यवस्थाओं में यह देखा जा यह देखा जा रहा है कि ब्राह्मण वर्ग लगातार उपेक्षा का शिकार हो रहा है। जबकि हमारे देश की सनातन परंपरा, धर्म, अध्यात्म, संस्कृति शिक्षा और संस्कार इन सबके संवाहक ब्राह्मण ही है। प्राचीनतम ऋषि परंपरा से ही ब्राह्मणों को सर्वोच्च सम्मान दिया गया है। वेद, पुराण उपनिषद श्रीमद भगवतगीता इन दिव्य ग्रंथों की रचना ब्राह्मण ऋषि महर्षियों ने की है जिन पर हमारे देश की जीवन शैली पूरी तरह अवलंबित है। जिनके आधार पर हमारे देश भारत ने विश्व गुरु होने का सम्मान अर्जित किया। ईश्वर ने भी ब्रह्मजनों को विशिष्ट सम्मान दिया है।
किंतु मौजूदा दौर में यह देखा जा रहा है कि राजव्यवस्थाओं ने ब्राह्मण वर्ग को पूरी तरह से हाशिए में धकेल रखा है। ब्राह्मण प्रतिभाएं स्वयं को कुंठित अनुभव कर रही है। सर्व सक्षम प्रतिभा संपन्न होने के बावजूद भी ब्राह्मण वर्ग की यह उपेक्षा बर्दाश्त से बाहर होती जा रही है इसीलिए ब्रह्म जनों को उनका वास्तविक सम्मान प्राप्त हो ब्राह्मण प्रतिभाओं का उचित सम्मान हो उन्हें सर्वोचित अवसर मिले ताकि ब्रह्म जम के सम्मान के साथ ही देश की धर्म संस्कृति परंपराएं भी सुरक्षित रहें। इन्हीं सब बिंदुओं को आधार मानकर यह विशालतम ब्रह्म समागम का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि ब्रह्म शक्ति वृहद स्तर पर एकत्रित हो समाज में नई स्फूर्ति और चेतना का सृजन हो ये उद्देश्य इस आयोजन का है। ब्रह्म समागम में 20 बिंदुओं का एक प्रस्ताव पत्र भी तैयार किया गया है जिसमें विप्र कल्याण बोर्ड का गठन कर ब्राह्मण समाज के ही व्यक्ति की अध्यक्षता निर्धारित की जाए, ब्राह्मण धर्माचार्य पूज्य संतों और कथावाचकों के विरुद्ध अशोभनीय टिप्पणी करने वालों या विरोध करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाए। ब्राह्मण विद्यार्थियों के लिए छात्रावास के निर्माण किए जाएं। संस्कृत भाषा के अध्ययन अध्यापन को बल दिया जाए।आरक्षण जातिगत आधार पर न होकर आर्थिक आधार पर दिया जाए एट्रोसिटी एक्ट में बगैर जांच के किसी पर भी प्रकरण कायम न हो इन सहित अन्य बिंदुओं को शामिल किया गया है।
विगत लगभग दो माह से ब्रह्म समागम की व्यापक तैयारियां चल रही है युवा वर्ग महिला मंडल नगर नगर गांव-गांव में ब्राह्मण परिवारों से संपर्क कर इस भव्य समागम में सम्मिलित होने का आग्रह कर रहे हैं। ब्रह्म समागम कैसे विराट आयोजन को लेकर सभी दूर अपार उत्साह है गांव-गांव में ब्राह्मण युवकों की टोलियां भ्रमण कर प्रचार प्रसार कर रही हैं नगर में महिलाओं का दल घर-घर जाकर सब परिवार सभी ब्राह्मण जनों को इस आयोजन में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहा हैं।
बाहर से आने वाले ब्रह्म जनों के भजन आवास इत्यादि की सर्वोत्तम व्यवस्था की गई है मंडी प्रांगण के लहसुन मंडी के मुख्य शहर में यह भव्य आयोजन होगा आसपास के दो शेर का भी उपयोग इस आयोजन में किया जाएगा।
इस आयोजन में श्री भागवत विद्यापीठ सोला अहमदाबाद के पूज्य आचार्य भागवत के युवा ओजस्वी वक्ता पूज्य श्री भागवत ऋषि, वेदमूर्ति पूज्य स्वामी श्री निर्मल चेतन्य जी महाराज, स्वामी श्री राजेन्द्र पुरी जी महाराज, आचार्य श्री रामानुज,महामंडलेश्वर 1008 चिन्मयानंद महाराज श्रीश्री विद्याधाम इंदौर,महामंडलेश्वर 1008 स्वामी हितेश्वरनाथ महाराज पंच दशनाम जूना अखाड़ा,महामंडलेश्वर
महामंडलेश्वर गोपालदास महाराज पंचकुइया इंदौर,महामंडलेश्वर श्री सुखदेव महाराज हरिधाम इंदौर,महामंडलेश्वर मधुसुदनानंद महाराज सेमलिया,1008 परमहंस स्वामी सांदीपनी महाराज नलखेड़ा, श्यामदास महाराज धामनोद,अखिलेश महाराज उज्जैन,पूज्य चैतन्यानंद महाराज, रामगोपाल शर्मा खाटू श्याम मन्दिर इंदौर, पवन शर्मा हंस दास मठ इंदौर, पंडित मिथिलेश मेहता निनोरा आश्रम,पं.भीमाशंकर शास्त्री ,पं. देवेंद्र शास्त्री धारिया खेड़ी,,पं शिवकरण प्रधान अध्यक्ष खाटू श्याम मन्दिर मंदसौर,पं. दशरथ शर्मा “भाईजी”पं. राजेश शर्मा पं. राजेश राजौरा,पं गोपालकृष्ण शर्मा सभी मंदसौर प्रमुख हैं। जिनके सानिध्य में यह ब्राह्मण समागम संपन होगा।
प्रातः 9 बजे से आयोजन स्थल पर ही पंजीयन किया जाएगा। 11 बजे से समागम का शुभारंभ होगा। एकादशी का दिन है अतः फलाहार व भोजन की
पृथक व्यवस्थाएं रखी गई हैं।
नगर ,अंचल राज्य और देश भर के ब्राह्मण जनों से मीडिया के माध्यम से भी अनुरोध किया जाता है कि अधिकाधिक संख्या में ब्रह्म समागम में सम्मिलित हों।