ब्रेकिंग
“विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा”-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में निकाली तिरंग... मंदसौर में फिर गरमाई सियासत, भाजपा पदाधिकारी को फोन पर गाली-गलौज और धमकी का मामला दर्ज मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ...

विख्यात शायर अंजुम रहबर ने आम आदमी पार्टी को छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा

भोपाल। राहत इंदौरी की पत्नी अंजुम रहबर ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। वे खुद भी विख्यात शायर हैं। भोपाल में कांग्रेस कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ ने अंजुम रहबर को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर कमलनाथ ने शायर अंजुम रहबर का स्वागत करते हुए उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया।
गौरतलब है कि अंजुम रहबर ने आम आदमी पार्टी आप को छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा है। उन्होंने इसी साल अप्रैल माह में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी लेकिन अब वे कांग्रेस में आ गई हैं। शायर अंजुम रहबर एमपी के ही गुना जिले की निवासी हैं।
’आप’ को छोड़कर कांग्रेस का दामन थामनेवाली शायर अंजुम रहबर मशहूर शायर राहत इंदौरी की पत्नी हैं। वे देशभर में आयोजित मुशायरों में शामिल होती रहती हैं। गीत गजल, शायरी आदि पर बने टीवी कार्यक्रमों में भी वे अक्सर नजर आती रहती हैं।
अंजुम रहबर ने रविवार को भोपाल के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पीसीसी चीफ कमलनाथ से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने कमलनाथ के हाथों ही कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण कर ली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.