ब्रेकिंग
सीतामऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 529 किलो 690 ग्राम डोडाचूरा जब्त रीवा से भोपाल और कोलकाता को हवाई सेवा की मिली सौगात, विन्ध्य का वर्षों से संजोया हुआ हवाई सेवा का सप... “विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा”-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में निकाली तिरंग... मंदसौर में फिर गरमाई सियासत, भाजपा पदाधिकारी को फोन पर गाली-गलौज और धमकी का मामला दर्ज मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्...

लोकायुक्त की कार्यवाहीः-रिश्वतखोर पटवारी सबुत मिटाने नोट के साथ ही अधिकारी की उंगलियां चका गया

भोपाल। मध्यप्रदेष, कटनी मे पटवारी द्वारा एक पीड़ित से उसकी जमीन का सीमांकन कार्य करवाने से संबंधित पांच हजार की रिश्वत मांगी थी, जिस पर कार्यवाही करते हुए जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने आरोपी पटवारी को रंगे हाथ दबोच लिया। उसके बाद जो कारनामा हुआ वह चौकाने वाला रहा। पटवारी नें रिश्वतखोरी की सारी रकम कों अपने मुख में निगल लिया और चबाने लगा। इस बीच एक अधिकारी नें निगली रकम कों निकालने का प्रयास किया तों रिश्वतखोर हल्का पटवारी नें उसके उंगली कों काट दिया।
सूत्रों के मुताबिक कटनी के बिलहरी में हल्का पटवारी के पद पर पदस्थ गजेंद्र सिंह नें चंदन लोधी से जमीन सीमांकन और रिपोर्ट के बदले में रिश्वत की मांग की गयी थी। जिसकी शिकायत 10 जुलाई 2023 कों पीड़ित प्रार्थी द्वारा जबलपुर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक के समक्ष उपस्थित होकर रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी।
जिसके बाद अधिकारियों नें शिकायत की जाँच करते हुए जाँच कों सही पाया। रिश्वत की रकम लेने के लिए गजेंद्र सिंह नें अपने निजी कार्यालय में चंदन कों बुलाया जिसके बाद पूर्ण नियोजित तरीके से लोकायुक्त की टीम नें कार्यवाही की। पटवारी नें 500 के 9 नोटों कों निगल कर कार्यवाही से बचने का प्रयास किया। पटवारी कों निगले गए नोटों कों निकालने कटनी जिला अस्पताल लाना पड़ा। जहॉ पर डाक्टरों की टीम के विशेष उपचार देकर नोटों की गली हुई गुद्धि निकाली गई। जिले में ऐसा पहली बार हुआ कि सबूत के खातिर पेट मे गए पैसे उगलवाने पुलिस रिश्वत खोर को लेकर चिकित्सालय पहुँची।
कटनी जिले में यह पहला मामला ऐसा है की कार्यवाही से बचने के लिए किसी कर्मचारी ने रुपए ही चबा लिया हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published.