ब्रेकिंग
सीतामऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 529 किलो 690 ग्राम डोडाचूरा जब्त रीवा से भोपाल और कोलकाता को हवाई सेवा की मिली सौगात, विन्ध्य का वर्षों से संजोया हुआ हवाई सेवा का सप... “विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा”-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में निकाली तिरंग... मंदसौर में फिर गरमाई सियासत, भाजपा पदाधिकारी को फोन पर गाली-गलौज और धमकी का मामला दर्ज मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्...

लाड़ली बहना योजना के फॉर्म 25 जुलाई से फिर भरवाना शुरू किए जाएंगे

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा लाड़ली बहना योजना में जो महिलाएं छूट गई हैं, उनके लिए योजना के फॉर्म 25 जुलाई से फिर भरवाना शुरू किए जाएंगे। इसमें 21 साल की बहनों और जिन घरों में ट्रैक्टर है उन परिवार की महिलाओं को भी योजना का लाभ दिया जाएगा।

वहीं 12वीं के स्टूडेंट्स की लिए भी सीएम शिवराज सिंह ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि 12वीं में 70% से ज्यादा अंक लाने वाले सभी स्टूडेंट्स को 26 जुलाई को लैपटॉप दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार दोपहर को एक बजे इंदौर पहुंचे। उन्होंने यहां सुपर कॉरिडोर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सिंगल क्लिक से लाड़ली बहना योजना की दूसरी किस्त की एक-एक हजार की राशि पूरे प्रदेश की सवा करोड़ हितग्राहियों खातों में ट्रांसफर की। सीएम ने लाड़ली बहना सेना की सदस्यों को शपथ भी दिलाई।

इससे पहले सीएम ने बहनों के बीच जाकर उन्हें साष्टांग प्रणाम किया। उन्होंने महीने की 10 तारीख को महिलाओं की शान, सम्मान का दिन बताया है। सीएम शिवराज ने लाड़ली बहनों को दंडवत प्रणाम किया। उन्होंने लाड़ली सेना को शपथ दिलाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.