ब्रेकिंग
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म...

पीएम मोदी के कार्यक्रम में शहडोल जा रही बस पलटीए 24 लोग घायल

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहीं यात्री बस शनिवार सुबह पलट गई। हादसे में 24 लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिले स्वास्थ्य केंद्र डिंडोरी में भर्ती करवाया गया है।
डिंडौरी जिले से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शहडोल आ रही बस पलट गई। हादसा सुबह करीब 11 बजे अनूपपुर जिले की सरई चौकी अंतर्गत बगदरा घाट पर हुआ। हादसे में बस में सवार 24 लोग घायल हो गए। बस में सवार सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहडोल जा रहे थे।
अनूपपुर में घाट के तीखे मोड़ पर ड्राइवर का बस से नियंत्रण हट गया और बस पलट गई। बस में 37 लोग सवार थे। दो लोगों को ज्यादा चोट आई है। अनूपपुर जिले के मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि बस में सवार 24 लोगों को चोटें आई हैं। इनमें एक का हाथ फैक्चर हो गया है। दूसरे के सिर में चोट आई है।
चोटिल लोगों को चार से पांच 108 वाहन से अस्पताल लाया गया। उन्हें खमरौध, बेनीबारी और सरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलने पर मौके पर सरई पुलिस चौकी एवं राजेंद्रग्राम थाना प्रभारी पहुंचे। बस में सवार सभी लोग डिंडौरी जिले के धनुआ सागर गांव के हैं। यह सुबह डिंडौरी से शहडोल के लिए रवाना हुए थे। बस पलटने की सूचना मिलने पर डिंडौरी कलेक्टर विकास मिश्रा भी घटनास्थल पर पहुंच गए। कलेक्टर विकास मिश्रा ने बताया कि बस में सवार सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहडोल जा रहे थे। यात्रियों को सामान्य चोट आई है। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.