भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहीं यात्री बस शनिवार सुबह पलट गई। हादसे में 24 लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिले स्वास्थ्य केंद्र डिंडोरी में भर्ती करवाया गया है।
डिंडौरी जिले से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शहडोल आ रही बस पलट गई। हादसा सुबह करीब 11 बजे अनूपपुर जिले की सरई चौकी अंतर्गत बगदरा घाट पर हुआ। हादसे में बस में सवार 24 लोग घायल हो गए। बस में सवार सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहडोल जा रहे थे।
अनूपपुर में घाट के तीखे मोड़ पर ड्राइवर का बस से नियंत्रण हट गया और बस पलट गई। बस में 37 लोग सवार थे। दो लोगों को ज्यादा चोट आई है। अनूपपुर जिले के मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि बस में सवार 24 लोगों को चोटें आई हैं। इनमें एक का हाथ फैक्चर हो गया है। दूसरे के सिर में चोट आई है।
चोटिल लोगों को चार से पांच 108 वाहन से अस्पताल लाया गया। उन्हें खमरौध, बेनीबारी और सरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलने पर मौके पर सरई पुलिस चौकी एवं राजेंद्रग्राम थाना प्रभारी पहुंचे। बस में सवार सभी लोग डिंडौरी जिले के धनुआ सागर गांव के हैं। यह सुबह डिंडौरी से शहडोल के लिए रवाना हुए थे। बस पलटने की सूचना मिलने पर डिंडौरी कलेक्टर विकास मिश्रा भी घटनास्थल पर पहुंच गए। कलेक्टर विकास मिश्रा ने बताया कि बस में सवार सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहडोल जा रहे थे। यात्रियों को सामान्य चोट आई है। सभी यात्री सुरक्षित हैं।
ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त
मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द...
एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि...
मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि...
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ...
गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में
मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज
श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति...
भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्...
फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके