ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव दुर्गा अष्टमी 2026ः 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाष्टमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

राजस्व निरीक्षक के रिक्त पदों को पटवारियों को पदोन्नति कर भरा जाय, पटवारी संघ के का चरणबद्ध आंदोलन, विरोध स्वरूप वाहन रैली निकालकर दिया ज्ञापन

भोपाल। मध्य प्रदेश के पटवारी संगठन चरणबद्ध आंदोलन की राह पर है। करीब लगभग 19 हजार पटवारी अपनी मांगो को लेकर लामबंद हो गए है। अब मंगलवार को मंदसौर जिले के पटवारी बड़ी संख्या में जिला चिकित्सालय के सामने दशपुर कुंज में एकत्रित हुए यंहा से विरोध स्वरूप वाहन रैली के रूप में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री के नाम अपर कलेक्टर आरपी वर्मा को ज्ञापन सौंपा कर अपनी मांगों के अतिशिघ्र निराकरण्रा की बात कही।
पटवारी संघ के इस चरणबद्ध आंदोलन में जिले के सभी पटवारी 24-25 जून को मुख्यमंत्री को संबोधित स्मरणपत्र विधायक संसद को प्रस्तुत करेंगे। 26 जून को सारा एप्प से सामूहिक रूप से लॉगआउट होकर सारा एप्प को अनइनस्टॉल करेंगे इसके साथ ही स्वामित्व, सीएम किसान, पीएम किसान आवासीय भू अधिकार कार्यो से विरत रहेंगे।
पटवारी संघ की यह मांगे
मध्यप्रदेश में पटवारियों को वर्ष 1998 से प्रदेश के पटवारियों के वेतनमान में कोई वृद्धि नहीं की गई हैं जबकि पटवारियों से पूरे सेवाकाल में कार्य लेने वाले राजस्व विभाग एवं उसकी पद स्थापना वाले भू अभिलेख विभाग के सभी पदोन्नति के साथ वेतनमान में कई बार वृद्धि की गई। राजस्व मंत्री की घोषणा के बाद भी 2800 पे-ग्रेड नहीं की गई।
डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार पदों पर पदोन्नति दी गई किन्तु प्रशासन की रीड की हड्डी कहे जाने वाले पटवारी पद को ही भेदभाव तरीको से इस पदोन्नति से वंचित रखा गया है, जबकि उक्त सभी पदों पर एक साथ पदोन्नति दी तो सिर्फ पटवारी के साथ ही ये भेदभाव क्यों किया गया। राजस्व निरीक्षक के रिक्त पदों को पटवारियों को पदोन्नति कर भरा जाय। पटवारी संघ की ऐसी कुछ अन्य मांगे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.