ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

मंदसौर के नेहरू बस स्टैण्ड पर रात्री मे यात्री बस आग से जलकर खाक हो गई, बस मे से रहे कंडक्टर ने जैसे तैसे बचाई अपनी जान

मंदसौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर के नेहरू बस स्टैण्ड पर खड़ी यात्री बस में रविवार रात अचानक आग लग गई। जिससे पूरी बस जलकर राख हो गई। हादसे के वक्त बस कंडक्टर अंदर ही सो रहा था। धुंआ निकलता देख उसने किसी तरह जैसे तैसे अपनी जान बचाई।
शहर कोतवाली टीआई अमित सोनी ने बताया की रविवार रात करीब ढाई बजे नेहरू बस स्टैण्ड पर खड़ी यात्री बस क्रमांक MP14 LB 0621 श्री राम बस सर्विस नाम की यात्री बस में अचानक आग लग गई थी। बस के अंदर कंडक्टर विक्रम सिंह पिता निर्भय सिंह राजपूत (48) निवासी रुणीजा सो रहा था। रात के ढाई बजे बस के इंजिन में अचानक आग की लपट निकलने लगीं। इसके बाद किसी तरह उसने अपनी जान बचाई।
यात्री बस स्टैण्ड पर लगी बस में आग की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस और दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही की समय रहते आग पर काबू लिया गया नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता। हादसे के वक्त बस के आसपास और भी कई यात्री बसे खड़ी थीं।
जानकारी के अनुसार यात्री बस शामगढ़ के मेलखेड़ा निवासी अभिषेक काला की है और बस प्रतिदिन मंदसौर से मेलखेड़ा तक चलती है। रात में बस का स्टॉप नेहरू बस स्टैंड पर रहता है। पुलिस के अनुसार शुरुआती जानकारी मिली है की बस के इंजन में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.