ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव दुर्गा अष्टमी 2026ः 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाष्टमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

सफाई कर्मचारियों को रखने के लिए ठेकेदारी प्रथा बंद करें-अध्यक्ष श्री करोसिया

मध्य प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष ने मंदसौर सुशासन भवन मे नगरीय निकाय एवं अन्य विभागों के साथ विशेष बैठक कर दिए निर्देश
मंदसौर। मध्य प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष प्रताप करोसिया ने सुशासन भवन स्थित सभा ग्रह में सभी नगरीय निकाय एवं अन्य विभागों के साथ एक संयुक्त बैठक कर दिशा निर्देश प्रदान करते हुए कहा कि ऐसे सफाई कर्मचारी जिनकी 10 वर्ष की सेवा पूर्ण हो चुकी है तथा वे विनियमित कर्मचारी हैं। उनको 1 माह के भीतर नियमित करें। सभी सफाई कर्मचारियों का 1 से 7 तारीख तक वेतन का भुगतान करें। 1 तारीख तक सभी कर्मचारियों की पत्र जमा हो जाए। इसके लिए नीचे के तंत्र को ठीक करें। अनुकंपा नियुक्ति के अंतर्गत जितने भी केश लंबित है। उन केश में 15 दिवस के भीतर नियुक्ति प्रदान करें। बैठक के दौरान नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती रमादेवी बंसीलाल गुर्जरए हुड़को के संचालक बंसीलाल गुर्जरए अपर कलेक्टर आरपी वर्माए जिला अधिकारीए नगरीय निकाय के अधिकारीए कर्मचारीए कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधि मौजूद थे।
स्वास्थ्य विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि सफाई कर्मचारियों को रखने के लिए ठेकेदारी प्रथा बंद करें। मध्यप्रदेश में ठेकेदारी प्रथा को निरस्त कर दिया गया है। इसके लिए सफाई कर्मचारियों को संविदा के आधार पर नियुक्त करें। जितने भी सफाई कर्मचारी हैए उनको नियमित कैसे किया जा सकता है। इसके लिए सारे नियम देखें। दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को मृत्यु होने पर 2 लाख 25 हजार एवं विनियमित कर्मचारी को 1 लाख की राशि प्रदान की जाती है। दैनिक एवं विनियमित दोनों कर्मचारियों को ग्रेजुटी प्रदान करें। सभी कर्मचारियों का ईपीएफ एवं ईएसआई का कटोत्रा करें। यह कार्य 1 माह में पूर्ण करें। इसके साथ ही सभी कर्मचारियों को पीएफ की डायरी भी प्रदान करें। सफाई कर्मचारियों को मौखिक बोलकर निलंबित न करे। कर्मचारी पर सीधी कार्यवाही न करें। सभी अधिकारी बैठक के दौरान जो निर्देश प्रदान किए गए हैं। उसकी कार्यवाही की 10 दिवस के भीतर रिपोर्ट आयोग को प्रस्तुत करेंगे और जो निर्देश दिए गए उनका सख्ती से पालन करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.