ब्रेकिंग
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म...

ग्राम पंचायत धनेरियाकलां के सरपंच पद के उप निर्वाचन के लिए तहसीलदार नीमच श्री यशपाल मुजाल्‍दा को रिटर्निंग आफीसर एवं नायब तहसीलदार श्रीमती पिंकी सांठे को सहायक रिटर्निंग आफीसर नियुक्‍त

नीमच। कलेक्‍टर एंव जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दिनेश जैन व्‍दारा जिले की ग्राम पंचायतों में रिक्‍त पदों के उप निर्वाचन के लिए रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्‍त किए गए है। ग्राम पंचायत धनेरियाकलां के सरपंच पद के उप निर्वाचन के लिए तहसीलदार नीमच श्री यशपाल मुजाल्‍दा को रिटर्निंग आफीसर एवं नायब तहसीलदार श्रीमती पिंकी सांठे को सहायक रिटर्निंग आफीसर नियुक्‍त किया गया है। ग्राम पंचायत थडोली, धामनिया, नेवड, बामनबर्डी , बोरखेडी कलां, बोरदिया कलां, मुण्‍डला, सेमली मेवाड, लखमी एवं भादवामाता सहित कुल 10 पंचायतों में पंच पद के रिक्त 34 वार्ड पंच के उप निर्वाचन के लिए तहसीलदार श्री विजय कुमार सैनानी को रिटर्निग आफीसर एवं नायब तहसीलदार सुश्री कविता काडेला को सहायक रिटर्निंग आफीसर नियुक्‍त किया गया है। नाम, निर्देशन पत्र न्‍यायालय तहसीलदार नीमच में प्राप्‍त किए जावेगे।

    इसी तरह जावद विकासखण्‍ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत उमर में सरपंच पद के उप निर्वाचन एवं ग्राम पंचायत लुहारिया चुण्‍डावत, कांकरियातलाई, राजपुरा झंवर में वार्ड पंच के कुल 3 रिक्‍त पदों के लिए रिटर्निंग आफीसर तहसीलदार सिंगोली श्री राजेश सोनी एवं सहायक रिटर्निंग आफिसर श्रीमती मोनिका जैन, नायब तहसीलदार को नियुक्‍त किया गया है। नाम निर्देशन पत्र न्‍यायालय नायब तहसीलदार रतनगढ में लिए जावेंगे।

     जनपद क्षेत्र मनासा के ग्राम पंचायत आंत्री बुजुर्ग एवं जालीनेर में वार्ड पंच के एक-एक रिक्‍त पद के लिए प्रभारी तहसीलदार मनासा श्री बीके मकवाना को रिटर्निंग आफीसर एवं नायब तहसीलदार श्री रूपसिह राजपूत को सहायक रिटर्निंग आ‍फीसर नियुक्‍त किया गया है। नायब तहसीलदार मनासा के न्‍यायालय में नाम निर्देशन पत्र लिए जावेंगे।

    पंचायत उप निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित ग्राम पंचायत, निर्वाचन क्षैत्र, वार्ड क्षेत्र में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है, जो निर्वाचन परिणाम की घोषणा तक प्रभावशील रहेगी।

    जिला मजिस्‍ट्रेट श्री दिनेश जैन व्‍दारा नगर परिषद रतनगढ के वार्ड क्रमांक 13 एवं जिले की उक्‍त ग्राम पंचायतों में रिक्‍त पदों के उप निर्वाचन में स्‍वतंत्र, निष्‍पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्‍पन्‍न कराने के उद्देश्‍य से दण्‍ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत संबंधित पंचायतों, वार्डो की सीमा में प्रतिबंधात्‍मक आदेश लागू किए गए है। कोई भी व्‍यक्ति अस्‍त्र शस्‍त्र धारण नहीं करेगा। कोई भी व्‍यक्ति दल, संगठन, संस्‍था बगैर अनुमति के संबंधित क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की सभा, वाहन रैली, अथवा साधारण रैली नहीं निकाल सकेगा। सार्वजनिक सभा पर भी प्रतिबंध रहेगा। सभा के लिए शासकीय संस्‍थान परिसरों का उपयोग नहीं किया जा सकेगा और ना ही धार्मिक स्‍थानों के परिसरों का उपयोग किया जा सकेगा। उप निर्वाचन अवधि के दौरान सम्‍पत्ति विरूपण अधिनियम के प्रावधानों के पालन करने की अपेक्षा, सभी से की गई है। साथ ही म.प्र. कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के प्रावधानों का पालन करने के निर्देश भी संबंधितों को दिए गए है। प्रतिबंधात्‍मक अवधि में 4 या 4 से अधिक व्‍यक्ति एक ही स्‍थान पर एकत्रित नहीं हो सकेंगे। उक्‍त प्रतिबंधात्‍मक आदेश तत्‍काल प्रभावशील रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.