ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला

मध्यप्रदेश को केंन्द्र सरकार द्वारा प्रदेश को जल्द ही प्रशस्ति-पत्र, ट्रॉफी और नकद पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

मध्यप्रदेश ने एक बार फिर इतिहास रचा है। मध्यप्रदेश को एक बार फिर सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार मिला है। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्रालय ने मध्यप्रदेश को जल-संसाधन के मामले में बेहतर प्रदशर्न करने को लेकर राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 2022 की सर्वश्रेष्ठ राज्य श्रेणी में प्रथम स्थान दिया है। अब जल्द ही मध्यप्रदेश को प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया जायेगा।

मध्यप्रदेश को मिली इस उपलब्धि को लेकर सीएम शिवराज ने प्रदेश के सभी नागरिक, जन-प्रतिनिधि और विभागों के अधिकारियों को बधाई दी है। इसके अलावा सीएम शिवराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में तेजी से विकास हो रहा है। हमारे लिए यह गौरव की बात है कि मध्यप्रदेश को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। सीएम शिवराज ने पीएम मोदी और केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का आभार जताया है।

मध्यप्रदेश को यह सम्मान जल जीवन मिशन एवं जल शक्ति अभियान, जल-संसाधन के संरक्षण एवं संवर्धन में वॉटर पॉलिसी, माइक्रो इरीगेशन तकनीकी का प्रयोग, नवीन माइक्रो इरीगेशन प्रोजेक्ट्स का क्रियान्वयन, जल उपयोग की दक्षता, जल-संरचनाओं का पुनरुद्धार, सीवेज एवं औद्योगिक अपशिष्ट पानी को उपचारित कर पुनः उपयोग को लेकर पहला स्थान मिला है। केंन्द्र सरकार द्वारा प्रदेश को जल्द ही प्रशस्ति-पत्र, ट्रॉफी और नकद पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.