ब्रेकिंग
अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, मुख्य सचिव पद को लेकर अटकलों पर लगा विराम म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत... शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज

दो लाख रू. तक के ऋण वाले डिफाल्टर किसानों की ब्याज की राशि माफ करने की योजना का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सागर जिले से शुभारंभ किया

भोपाल। मध्यप्रदेश के दो लाख रू. तक के ऋण वाले 11 लाख 19 हजार डिफाल्टर किसानों की ब्याज की राशि माफ करने की योजना का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सागर जिले से शुभारंभ किया। योजना से किसानों का 2123 करोड़ रू. का ब्याज माफ होगा। सागर के प्राथमिक सहकारी साख समिति केरबना के दो किसानों पंचमलाल और जुगरेन्द्र झल्लू का आवेदन भरकर मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना का उन्होंने शुभारंभ किया। योजना के तहत जिला सहकारी केन्द्रीय बैंको से संबध्द प्राथमिक कृषि साख समितियों के दो लाख रू. तक के फसल ऋण वाले डिफाल्टर किसानों के ब्याज की राशि माफ की जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि ब्याज माफी की इस राशि का भुगतान सरकार द्वारा किया जाएगा। सागर जिले के 51 हजार 910 किसानों के ब्याज की राशि 76 करोड़ 79 लाख रू. माफ की जाएगी। माफ किए गए ब्याज की प्रतिपूर्ति राज्य सरकार द्वारा की जाएगी। इस अवसर पर सहकारिता, लोक प्रबंधन एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया, लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह, राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद राजबहादुर सिंह, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, बीना विधायक महेश राय, गौरव सिरोठिया, लता वानखेडे़, संभागायुकत वीरेन्द्र सिंह रावत, आई.जी. प्रमोद वर्मा, पंजीयक सहकारी संस्थाएं आलोक सिंह, कलेक्टर दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी, प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक पी.एस. तिवारी, उपायुक्त सहकारिता पीआर कबड़कर और बडी संख्या में किसान उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.