ब्रेकिंग
शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्...

अस्सी हजार लोगों को नहीं मिली सामाजिक सुरक्षा पेंशन, एक माह से इंतजार, आयोग ने 15 दिन में जवाब मांगा

भोपाल। मध्यप्रदेश में’ सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत करीब 80 हजार लोगों को बीते दो माह से राशि नहीं मिल पाई है। इस योजना के तहत हर पात्र व्यक्ति को हर माह पेंशन के रूप में 600 रूपये मिलते हैं। यह राशि पाने के लिये लोग दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। यह मामला सिर्फ बजट की मंजूरी न होने के चलते अटका हुआ है। करीब एक माह में करीब पांच करोड़ रूपये दिये जाते हैं। निराश्रितों को शासन की योजना के तहत हर माह छह सौ रूपये दिये जाते हैं। इनमें बुजुर्गो से लेकर दिव्यांग शामिल हैं और राजधानी में इनकी संख्या करीब अस्सी हजार है। मार्च माह की राशि अप्रैल में मिलना थी, लेकिन अब तक यह राशि नहीं मिली है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने ’प्रमुख सचिव, मप्र शासन, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, मंत्रालय, भोपाल तथा आयुक्त/संचालक, संचालनालय सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, भोपाल से प्रकरण की जांच कराकर 15 दिन में जवाब मांगा है।’

Leave A Reply

Your email address will not be published.