ब्रेकिंग
आगर-मालवा में पटवारी 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार स्मार्ट मीटरों से बढ़े बिलों पर मंदसौर शहर में भड़का जनाक्रोश, नागरिकों ने दी आंदोलन की चेतावनी राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने फिर चौंकाया, संगठन के सिपाही रजनीश अग्रवाल को बनाया उम्मीदवार कांग्रेस पार्टी ने मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया : संक्षिप्त परिचय भोपाल में आंधी-अंधड़ से चरमराई बिजली व्यवस्था, बहाली के लिए युद्ध स्तर पर जुटी टीमें मध्य प्रदेश के भोपाल-ग्वालियर समेत 40 जिलों में होगी झमाझम बारिश महिला किसान की जमीन के नामांतरण के बदले रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई "मंदसौर वन विभाग में लोकायुक्त का शिकंजा: 3 हजार की रिश्वत लेते स्थापना शाखा प्रभारी रंगे हाथ गिरफ्त... प्रधानमंत्री ने वर्ष 2022 तक हर व्यक्ति को पक्का घर उपलब्ध कराने का वादा किया था, लेकिन आज भी बड़ी सं... ‘जल मंदिर का शुभारंभ, विश्व तंबाकू नियंत्रण दिवस मनाया, मंदसौर कलेक्टर की समीक्षा बेठक सम्पन्न

झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध कार्यवाही कर एफआईआर दर्ज करवाएं, कलेक्टर ने दिए कार्यवाही के निर्देश

मंदसौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर कलेक्टर दिलीप कुमार यादव की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक सुशासन भवन स्थित सभागार में आयोजित की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर ने पेयजल से जुड़े सभी विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में कहीं पर भी पेयजल की समस्या होने पर तुरंत सामने लाए। पेयजल से जुड़े सभी विभाग अपनी अपनी रणनीति भी बनाए और बंद हेडपंप का पीएचई विभाग वेरिफिकेशन करें। सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में बिना मुंडेर के कुएं एवं खुले बोरवेल अगर पाए जाते हैं, तो उन पर धारा 188 के तहत कार्यवाही करें। कार्यवाही में किसी प्रकार की लापरवाही एवं लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं होगी। इस तरह के बिना मुंडेर के कुएं एवं खुले बोरवेल के संबंध में बिना नोटिस दिए सीधी कार्यवाही करें। चाहे वह कुए एवं खुला बोरवेल कहीं पर भी हो। इसके साथ ही सभी तहसीलदार ग्राम पंचायत सचिवों से रिपोर्ट भी ले कि, हमारे ग्राम पंचायत में एक भी कुआं एवं बोरवेल खुला नहीं है। बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत कुमार सत्यम, अपर कलेक्टर आरपी वर्मा, वन मंडल अधिकारी सहित सभी जिला अधिकारी मौजूद थे। सीएमएचओ को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध कार्यवाही कर एफआईआर दर्ज करवाएं और प्रतिवेदन भेजें। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, सीएमओ एवं सीईओ स्कूल के बच्चों की गणवेश बनाने का कार्य जल्द पूर्ण करें। खेत तालाब बनाने के लिए सभी सीईओ ग्रामीण जनों को प्रेरित करें तथा ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक के तालाब बनाएं। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत 1 मई से 30 मई तक आपत्ति सुनने का कार्य किया जाएगा। 30 अप्रैल तक पात्र व्यक्ति आवेदन फार्म भर सकेगा। इसलिए जिले में कोई भी पात्र व्यक्ति आवेदन फार्म भरने से वंचित ना रहे। इसका विशेष तौर पर ध्यान रखें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.