ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

50 हजार रूपये रिश्वत लेने वाले सीतामउ जनपद के उपयंत्री को हुआ 4 वर्ष का सश्रम कारावास

मंदसौर। विषेष न्यायधीष भ्र0नि0अधि0 श्री किषोर कुमार गेहलोत मंदसौर द्वारा आरोपी प्रदीप कोल्हे उपयंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा सीतामउ जिला मंदसौर को रिश्वत लेने का दोशी पाते हुए 4 वर्ष का सश्रम कारावास व 50 हजार रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया।
अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी दीपक जमरा द्वारा बताया गया मामला इस प्रकार है कि 02 जुलाई .2016 को फरियादी बीरमसिंह तोमर पिता लालजी ने लोकायुक्त कार्यालय उज्जैन में षिकायत आवेदन इस आषय का प्रस्तुत किया कि मैने जनपद पंचायत सीतामउ के अंतर्गत ग्राम बेटीखेडी से सुल्तानिया तक सडक निर्माण कार्य का ठेका पुल पुलियाओं सहित अनुबंध क्र.-20/2015-16 के माध्यम से 51.22 लाख रूपये का लिया था। श्री पी.के. कोल्हे उपयंत्री मेरी साईट पर आते रहते थे और उन्होने मुझसे कहा था कि तुम्हारा बिल स्वीकृत होने के बाद मुझे 2 लाख रूपये देने होंगे। इसी शर्त पर उन्होने मेरा 14,13,107- रूपये की राषि का बिल स्वीकृत करवाया था, जिसका भुगतान मुझे होने के पष्चात पी.के. कोल्हे उपयंत्री ने मुझसे कहा था कि तुम्हारे बिल का भुगतान मैने करवा दिया है। इसलिए मुझे 2 लाख रूपये दे दो, इसमें से मुझे कुछ रूपये एसडीओ, उपसंभाग सीतामउ को भी देना है और उनका कमीषन भी मुझे ही दे दो, मै उनको दे दूंगा। साथ ही आगे तुम्हे किसी काम में परेषानी नही आने दुंगा। उन्होनें 04.07.2016 को 2 लाख रूपये में से 1 लाख रूपये लेकर बुलाया और कहा मुझे फोन लगा देना तो मैं बता दूंगा कि रूपये लेकर कहां आना है। फरियादी 50 हजार रूपये लेकर आरोपी प्रदीप कोल्हे के निवास सीतामउ पंहुचा जहां फरियादी ने आरोपी प्रदीप कोल्हे को रिश्वत की राशि 50 हजार रूपये दिये जिसे आरोपी ने गिनकर पंलग पर बिछी बेडषीट पर रख दिये। तत्पष्चात लोकायुक्त टीम ने आरोपी को पकड लिया और आरोपी के हाथ धुलाये गये जिससे पानी का रंग गुलाबी हो गया। मौके की संपूर्ण कार्यवाही पश्चात आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया प्रकरण में संपूर्ण विवेचना उपरांत अभियोग पत्र न्यायालय में पेष किया गया। प्रकरण में अभियोजन का सफल संचालन उप संचालक अभियोजन एस.के.जैन द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.