ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विद्युत वितरण कंपनी की मनमानी चरम पर, कांग्रेस नेता जोकचन्द्र ने दी आन्दोलन की चेतावनी

मंदसौर। मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बिजली कंपनी किसानों व ग्रामीणों को बिजली बन्द कर सता रही है, कुछ कनेक्शन के रुपए बकाया होने पर पूरे गांव की बिजली बंद की जा रही है। विद्युत वितरण कंपनी की मनमानी चरम पर है। गांव चन्दखेड़ा में पूरे गांव की बिजली बंद कर दी, ग्रामीणों की सूचना पर मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महामंत्री श्यामलाल जोकचन्द्र गांव पहंुचे व ग्रामीणों से चर्चा की, ग्रामीणों का कहना कि कुछ बिल बकाया होने पर पूरे गांव की बिजली बन्द कर दी। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि पहले 100 से 200 रुपए के बिल आ रहे थे, लेकिन अब विद्युत कंपनी 500 से लेकर 1000 तक के बिल प्रतिमाह थमा रही है, जो गरीब व्यक्ति भरने में सक्षम नही है। जोकचन्द्र ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व गांव खंखराई, सोकड़ी, हरमाला में भी इसी तरह पूरे गांव की बिजली बन्द कर दी गई, विद्युत वितरण कंपनी का यह कृत्य असंवैधानिक है। जोकचन्द्र ने कहा कि सरकार विभागों के माध्यम से किसानों, गरीबों व आमजन को वसूली के नाम पर परेशान करना बन्द करे। जोकचन्द्र ने मल्हारगढ़ विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी से चर्चा कर गांव की बिजली चालू नही करने पर आन्दोलन की चेतावनी दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.