ब्रेकिंग
राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी पर कांग्रेस की कार्रवाई, वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ चुके नेताजी की प्राथम... सीतामऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 529 किलो 690 ग्राम डोडाचूरा जब्त रीवा से भोपाल और कोलकाता को हवाई सेवा की मिली सौगात, विन्ध्य का वर्षों से संजोया हुआ हवाई सेवा का सप... “विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा”-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में निकाली तिरंग... मंदसौर में फिर गरमाई सियासत, भाजपा पदाधिकारी को फोन पर गाली-गलौज और धमकी का मामला दर्ज मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की...

सरकारी कार्यालय में खुलेआम रिश्वत ले रहे थे सहायक संपत्ति कर अधिकारी, लोकायुक्त ने पकड़ा

भोपाल। मध्यप्रदेश के नगर निगम उज्जैन में लोकायुक्त की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए सहायक संपत्ति कर अधिकारी रमेश चंद्र रघुवंशी को गिरफ्तार कर लिया। दावा किया है कि वह सरकारी कार्यालय में खुलेआम रिश्वत ले रहे थे। उल्लेखनीय है कि श्री रघुवंशी 30 अप्रैल 2023 को रिटायर होने वाले हैं। उनके खिलाफ 2012 में भी लोकायुक्त द्वारा प्रकरण दर्ज किया गया था उसके बाद भी रिश्वतखोरी बंद नहीं हुई।

एडवोकेट आसिफ हुसैन ने दिनांक 27 फरवरी 2023 को लोकायुक्त पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में उन्होंने दावा किया था कि नगर निगम उज्जैन के जोन क्रमांक 5 में नामांतरण प्रकरण की नकल के लिए आवेदन किया था लेकिन उन्हें नकल उपलब्ध नहीं कराई जा रही थी। 2 महीने तक परेशान करने के बाद सहायक संपत्ति कर अधिकारी रमेश चंद्र रघुवंशी द्वारा ₹2000 रिश्वत की मांग की गई है।

लोकायुक्त डीएसपी सुनील कालान ने बताया कि प्राइमरी इन्वेस्टिगेशन में शिकायत का सत्यापन एवं रिश्वत की मांग की पुष्टि की गई। पुष्टि हो जाने पर ट्रैप दल का गठन किया गया। शिकायतकर्ता को केमिकल युक्त नोट देकर रिश्वत अदा करने के लिए भेजा गया। सहायक संपत्ति कर अधिकारी ने अपने ऑफिस में खुलेआम रिश्वत के ₹2000 लेकर अपनी दराज में रखें। इसके साथ ही मौके पर मौजूद लोकायुक्त पुलिस की टीम ने छापामार कार्रवाई कर दी और सहायक संपत्तिकर अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.