ब्रेकिंग
Accident-अज्ञात स्कॉर्पियो की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंचे रू.1500-1500 कि राशि भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने दिया विजन 2047 का मंत्र, खेल और शिक्षा को साथ लेकर आगे बढ़ेगा भारत, मु... मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का विरोध, प्रेस वार्ता मे लोकतांत्रिक संस्थाओं की... दो साल से फरार ब्राउन शुगर तस्कर इमरान साकरिया गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई सट्टा खाईवाली पर पुलिस की कार्रवाई, मुल्तानपुरा से एक आरोपी गिरफ्तार महिलाओं और गौवंश की सुरक्षा से समझौता नहीं, अपराधियों की संपत्ति होगी कुर्क- सीएम मोहन यादव महिलाओं और गौवंश की सुरक्षा से समझौता नहीं, अपराधियों की संपत्ति होगी कुर्करू सीएम मोहन यादव राज्यसभा नामांकन विवादः सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, कांग्रेस का चुनाव आयोग और भाजपा पर हमला, दिल्ली ... भाजपा के तीनों राज्यसभा सांसदों ने मिला निर्वाचन प्रमाण-पत्र, विधानसभा परिसर के बाहर भाजपा का जश्न क...

विधानसभा से एक सदस्य का निलंबन करना, गला घोटना है-श्रीनाथ, प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा कि जीतू पटवारी ने कोई गलत काम नहीं किया, वे जनता का मुद्दा उठा रहे थे

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने निवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की विधानसभा और हर विधानसभा इसलिए बनाई है की हम अपनी बात रख सके। विधानसभा में हमारे साथियों ने कई मुद्दे उठाए, कोई ऐसा मुद्दा नहीं था, जिसका सबूत नहीं हो। सरकार द्वारा 24 हजार करोड रूपए का ब्याज प्रति साल दिया जा रहा है। सब मुद्दों पर जवाब देने की जगह यह पहले से तय करके आए थे कि सदन नही चलने देंगे। इनकी योजना है की सदन नहीं चले। विधानसभा से एक सदस्य का निलंबन करना, गला घोटना है।
श्री नाथ ने कहा कि हमने यह तय किया है हम विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव पेश करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में खाना और नाश्ते को लेकर सवाल किया है। सब ने मिलकर तानाशाही चलाई। विधानसभा अध्यक्ष जी पार्टी के सदस्य बनकर यह निलबन का काम कर रहे है। उन्हांने टेबलेट को लेकर कहा कि मैंने टेबलेट इसलिए वापस कर दिया, क्योंकि वह ‘मेड इन चाइना’ था।
विधायक जीतू पटवारी ने अपने बयान में कहा कि निलंबन करना कोई बडी बात नही, बात यह है की, जिस व्यक्ति ने सचाई और निष्टा की कसम खाई वह सरकार के कहने पर निलंबन का आदेश कर रहा है। सच का सामना यह नहीं कर सकते है। एक तरफा कर्जा लेना और दूसरी तरफ सरकारी संपत्ति बेचना, यह लोग लोकतंत्र के मंदिर को कलंकित कर रहे हैं। इसका खामियाजा इनको भुगतना पड़ेगा।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा कि जीतू पटवारी ने कोई गलत काम नहीं किया, वे जनता का मुद्दा उठा रहे थे और उस पर सरकार को घेर रहे थे। जनता के सामने सच्चाई न आ जाये इसलिए श्री पटवारी को निलंबित किया गया जो घोर निंदनीय है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.